टी20I त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, बड़े-बड़े नाम गायब, 2026 विश्व कप की ऐसे हो रही तैयारी

New Zealand Announces Team for Tri Series vs SA and ZIM: न्यूजीलैंड ने 14 से 26 जुलाई तक हरारे में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज के लिए अपनी T20 टीम का ऐलान किया है. टीम में एडम मिल्ने और बेवॉन जैकब्स को शामिल किया गया है, जबकि केन विलियमसन, लॉकी फर्ग्यूसन और डेवोन कॉनवे को जगह नहीं मिली. नए कोच रॉब वाल्टर 2026 T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तहत युवा खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं.

New Zealand Announces Team for Tri Series vs SA and ZIM: न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे में 14 से 26 जुलाई तक हरारे में खेली जाएगी त्रिकोणीय शृंखला के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. न्यूजीलैंड के नए मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया.. न्यूजीलैंड ने अगले महीने होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए एडम मिल्ने और बेवॉन जैकब्स को अपनी टी20 टीम में शामिल किया है , लेकिन वे केन विलियमसन और लॉकी फर्ग्यूसन के बिना खेलेंगे क्योंकि नए मुख्य कोच रॉब वाल्टर 2026 टी20 विश्व कप की तैयारी शुरू कर रहे हैं. इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को भी टीम में जगह नहीं मिली है.

ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और कप्तान मिशेल सेंटनर सहित कई खिलाड़ी आईपीएल के साथ टकराव के कारण मार्च में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20आई श्रृंखला से चूकने के बाद वापस आ गए हैं, हालांकि डेवोन कॉनवे के लिए टीम में जगह नहीं थी. कॉनवे को भी टी20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम में नहीं चुना गया है. यह अनुभवी बल्लेबाज उन कई प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने विदेशों में पेशेवर टी20 लीग में खेलने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया था.

कॉनवे ने न्यूजीलैंड की तरफ से आखिरी मैच पिछले साल जून में टी20 विश्व कप में खेला था. वहीं पूर्व कप्तान केन विलियमसन इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में मिडिलसेक्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने स्वयं को अनुपलब्ध बताया. काइल जैमीसन भी अनुपस्थित हैं क्योंकि वह अपने पहले बच्चे के जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं और बेन सियर्स को साइड इंजरी है.

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिशेल सैंटनर को सौंपी गई है. बल्लेबाज फिन एलन और टिम सीफर्ट की भी टीम में वापसी हुई है. एलन ने हाल ही में मेजर लीग क्रिकेट में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए 151 रन की पारी में 19 छक्के लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. वहीं ऑकलैंड के बल्लेबाज बेवॉन जैकब्स 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. 23 वर्षीय जैकब्स दिसंबर में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली न्यूजीलैंड टीम के सदस्य थे, लेकिन उन्होंने कोई मैच नहीं खेला. तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद नवंबर के बाद पहली बार टीम में शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड पुरुष टी20आई टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढी

विराट कोहली के पसंदीदा शॉट को उनसे भी उम्दा खेला! शाई होप के कवर ड्राइव पर फिदा दुनिया, देखें

‘वापस सही ट्रैक पर आ जा’, सचिन की सलाह और उम्मीद ने जताई पृथ्वी की वापसी की उम्मीद

इंग्लैंड से ही हमारे साथ…, थर्ड अंपायर के विवादित फैसलों से वेस्टइंडीज को झटका, भड़के कोच सैमी ने रेफरी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >