ऐसा जश्न नहीं देखा होगा! गिल्लियां उड़ाने से पहले ही भांगड़ा करने लगी पूरी टीम, देखें Video

Bhangra before Wicket: क्रिकेट में विकेट के बाद जश्न आम है, लेकिन एक घरेलू मैच में खिलाड़ियों ने गिल्लियां उड़ाने से पहले ही भांगड़ा कर सबका दिल जीत लिया. यह मजेदार नजारा सोशल मीडिया पर महज दो घंटे में वायरल हो गया.

Bhangra before Wicket: क्रिकेट के मैदान पर जश्न आम बात है. खिलाड़ी विकेट लेने के बाद तरह-तरह के सेलीब्रेशन करते हैं. भारत में अभी आईपीएल चल रहा है. इसकी ही बात करें तो फिलहाल दिग्वेश राठी अपने नोटबुक सेलीब्रेशन के लिए चर्चा में हैं, उनसे पहले मोहम्मद सिराज अपने सुई सेलीब्रेशन और इमरान ताहिर विकेट लेने के बाद तो दौड़ ही लगा देते थे. लेकिन एक घरेलू मैच में जो नजारा देखने को मिला, वह हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आया. मुकाबले के दौरान, एक विकेट लेने से पहले ही खिलाड़ियों ने अचानक भांगड़ा करना शुरू कर दिया. 

यह शानदार नजारा सोशल मीडिया पर केवल 2 घंटे में ही वायरल हो गया. यह संभवतः हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) के अंडर 14 मैच का दृश्य है, जिसमें बिलासपुर टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने के लिए वैभव शर्मा और समीर सिंह चौहान क्रीज पर थे. 116 के स्कोर पर शर्मा ने ऑफ साइड में शॉट खेला और तेजी से 1 रन के लिए दौड़ लगाई. स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद चौहान ने दूसरे रन के लिए भी दौड़ लगा दी, जबकि शर्मा इसके लिए तैयार नहीं थे, नतीजा रन पूरा नहीं हो सका और गेंद कीपर के पास पहुंच गई. 

स्टंप्स की गिल्लियां उड़ाने के लिए विकेट कीपर के पास काफी समय था. ऐसे में उसने भांगड़ा करना शुरू कर दिया. कीपर की अगुवाई में एक-एक कर सभी खिलाड़ियों ने भांगड़े करना शुरू कर दिया. मजेदार नृत्य करते हुए ही कीपर ने विकेट की गिल्लियां उड़ाते हुए बल्लेबाज को पवेलियन भेज दिया. यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि यह मैच कब का है, इसका पता लगाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन आप इस वीडियो का आनंद ले सकते हैं-

इस खास अंदाज में टीम का जश्न देखकर लोगों ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा- पंजाबी आ गये ओये-

वहीं एक यूजर ने लिखा, “छोटे बच्चों को समझ में आता है, उन्हें इसका आनंद लेने दें, अगर वे वास्तविक मैच खेलते तो बल्लेबाज विकेटकीपर छोर पर वापस आ सकते थे.”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ऐसा सेलिब्रेशन बहुत कम ही देखने को मिलता है. बॉल विकेट से लगाई नहीं है और सेलिब्रेशन शुरू कर दिया”

‘पंजाब नहीं जीतेगा IPL 2025; पोंटिंग ही बनेंगे कारण’, पूर्व क्रिकेटर की भविष्यवाणी, गिनाए कारण

एक रिक्वेस्ट और शाहरुख खान ने खड़ी कर दिया हवाई जहाज, वसीम अकरम ने सुनाया KKR से जुड़ा अनसुना किस्सा

IPL 2025 में रवि शास्त्री ने चुने 4 अनकैप्ड प्लेयर, वैभव सूर्यवंशी भी हुए शामिल, लेकिन मिली ये वार्निंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >