Asian Games: T20 में 314 रन, 9 गेंदों में 50, 26 छक्के, नेपाल ने टी20 क्रिकेट में लिखे कई नये इतिहास

नेपाल ने एिशयाई खेलों के पुरुष मुकाबले में मंगोलिया को 273 रन से हराया. नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर मंगोलिया की टीम को 13.1 ओवर में केवल 41 रन पर ऑल आउट कर दिया.

चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियाई खेलों के पुरुष टी20 क्रिकेट मैच में मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में नेपाल की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. नेपाल की टीम ने इस दौरान टी20 क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे रिकॉर्ड बना डाले, जिसे आज तक बड़ी-बड़ी टीमें नहीं कर पायीं.

टी20 में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाली पहली टीम बनी नेपाल

मंगोलिया के खिलाफ मैच में नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल तीन विकेट खोकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले टी20 में 23 फरवरी 2019 को अफगानिस्तान की टीम ने 3 विकेट खोकर 278 रन बनाया था. नेपाल ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाली टीम बन गयी है. भारतीय टीम ने टी20 क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ 2007 में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाये थे.

नेपाल ने मंगोलिया को 273 रन से हराया

नेपाल ने एिशयाई खेलों के पुरुष मुकाबले में मंगोलिया को 273 रन से हराया. नेपाल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 314 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर मंगोलिया की टीम को 13.1 ओवर में केवल 41 रन पर ऑल आउट कर दिया.

Also Read: Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत ने जीता गोल्ड, 10 मीटर एयर राइफल में बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

नेपाल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों का रिकॉर्ड

नेपाल की टीम ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्कों की वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में कुल 26 छक्के जमाए और अफगानिस्तान के रिकॉर्ड को तोड़ा. अफगानिस्तान की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में 2019 में कुल 22 छक्के जमाए थे. वेस्टइंडीज की टीम ने टी20 में 22 छक्के जमाए हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने इंडिया के खिलाफ 2016 में एक मैच में कुल 21 छक्के भी लागये थे. इस सूची में टीम इंडिया का भी नाम है. श्रीलंका के खिलाफ 2017 में टीम इंडिया के 21 छक्के लगाए थे.

नेपाल के कुशल मल्ल ने टी20 में केवल 34 गेंदों में जड़ दिए सबसे तेज शतक

नेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ल ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने केवल 34 गेंदों में शतक जमाया और रोहित शर्मा,एस विक्रमशेखर और डेविड मिलर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. मंगोलिया के खिलाफ मुकाबले में मल्ल ने नाबाद रहते हुए केवल 50 गेंदों में 8 चौके और 12 छक्कों की मदद से कुल 137 रन बनाए. टी20 में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा, एस विक्रमशेखर और डेविड मिलर के नाम दर्ज था. तीनों बल्लेबाजों ने टी20 में 35 गेंदों में शतक जमाए हैं.

दीपेंद्र सिंह ने तोड़ा युवराज सिंह का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ने युवराज सिंह के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मंगोलिया के खिलाफ मैच में केवल 9 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इससे पहले टी20 में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम दर्ज था. युवी ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में केवल 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था. दीपेंद्र सिंह ने मंगोलिया के खिलाफ मैच में 8 छक्कों की मदद से 10 गेंदों में नाबाद 52 रन की पारी खेली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >