‘कौन कहता है इंसान नहीं उड़ सकता?’ नाथन स्मिथ के सुपरमैन मोमेंट पर सचिन का मजेदार रिएक्शन, Video

Nathan Smith: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच में नाथन स्मिथ ने उड़ते हुए जबरदस्त कैच लिया. इस पर अब सचिन तेंदुलकर ने अपना रिएक्सशन देते हुए कहा कि कौन कहता है, कि उड़ना केवल पक्षी और प्लेन का काम है. Sachin Tendulkar reaction on Nathan Smith Catch

Nathan Smith: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला. पहले महीश तीक्षणा ने साल की पहली हैट्रिक ली. उसके बाद नाथन स्मिथ ने ऐसा कैच लिया कि जिसने भी देखा उसने दातों तले उंगली दबा ली. बाउंड्री लाइन पर स्मिथ ने हवा में तकरीबन छह फुट लंबी छलांग लगाई. अब उनके हवा में उड़कर कैच दबोचने का वीडियो शेयर करते हुए सचिन तेंदुलकर ने भी तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि केवल पक्षी और प्लेन ही उड़ सकते हैं.  

न्यूजीलैंड के हैमिल्टन मैदान पर श्रीलंकाई बल्लेबाजी के दौरान 29वां ओवर चल रहा था. विल ओरोर्रुके ने अपने ओवर की आखिरी गेंद शॉर्ट लेंथ की डाली, जिस पर ईशान मलिंगा ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बल्‍ले के ऊपरी किनारे पर लगकर थर्ड-मैन की दिशा में गई. न्यूजीलैंड के मैदान अमूमन छोटे होते हैं, ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री लाइन पार कर जाएगी, लेकिन वहां मौजूद स्मिथ ने दाएं हाथ की तरफ दौड़ते हुए हवा में छलांग लगाई और शानदार कैच लपका. स्मिथ ने लगभग 6 फीट लंबी छलांग लगाई और फिसलते हुए आगे चले गए. उनका यह कैच इतना शानदार रहा कि जिसने भी देखा वह हैरान रह गया. भारतीत दिग्गज भी स्मिथ के कैच पर हैरान रह गए और उनकी तुलना पक्षी और हवाई जहाज से कर दी. 

दूसरे एकदिवसीय मैच का हाल

बारिश से प्रभावित मैच में न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 255 रन बनाए. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन ने अर्द्धशतक बनाया, दोनों ने क्रमशः 79 और 62 रन बनाए. जबकि श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने हैट्रिक के साथ 4 विकेट लिए और वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट लिए. दूसरी पारी में 256 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 30.2 ओवर में 142 रन पर ही ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से कमिंदु मेंडिस ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी काम नहीं आई और एशियाई टीम 113 रन से मैच हार गई. 

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाते हुए सीरीज जीत ली है. 5 जनवरी को खेला गया पहला मैच कीवी टीम ने 9 विकेट से जीता था. अब इस सीरीज का तीसरा मैच 11 जनवरी को ऑकलैंड में खेला जाएगा.

विश्व क्रिकेट में पहली बार, विकेट कीपर ने मैदान के बाहर जाकर लपका सूर्यकुमार जैसा कैच, जिसने देखा हुआ हैरान   

ऐसे कैसे बना दिया कोच? कोई अनुभव नहीं…, मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर जमकर निकाली भड़ास  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >