श्रेयस अय्यर ने दिखाया दम, IPL 2025 के बाद मुंबई T20 लीग में सूर्यकुमार की टीम को दी शिकस्त

Mumbai T20 League: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर ने मुंबई टी20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी टीम सोबो मुंबई फाल्कन्स को सूर्यकुमार यादव की ट्रायंफ्स नाइट्स पर रोमांचक चार विकेट की जीत दिलाई.

Mumbai T20 League: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाने वाले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अब मुंबई टी20 लीग में कमाल दिखाया है. उन्होंने भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम को जबरदस्त पटखनी दी. भारत के दो सफेद गेंद विशेषज्ञों की टक्कर में श्रेयस अय्यर की सोबो मुंबई फाल्कन्स ने सूर्यकुमार यादव की ट्रायंफ्स नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट को शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में चार विकेट से हरा दिया.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट्स की शुरुआत पिच पर स्विंग मूवमेंट के चलते लड़खड़ा गई और टीम ने 145/5 का स्कोर खड़ा किया. कप्तान सूर्यकुमार यादव केवल 1 रन बनाकर कार्तिक मिश्रा की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद ओपनर सिद्धांत अधात्राव ने संघर्षपूर्ण अर्धशतक जड़ा और सूर्यश शेडगे के साथ 46 रन की साझेदारी की. सिद्धांत को निखिल गिरी ने आउट किया. अंतिम ओवरों में सूर्यश (49 रन, 21 गेंद)* और मकरंद पाटिल (13)* ने नाबाद 33 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाल्कन्स की शुरुआत भी खराब रही. हितेश कदम ने ईशान मुलचंदानी और श्रेयंश राय को लगातार दो गेंदों पर आउट कर दिया. इसके बाद अय्यर (13) और अंगकृष रघुवंशी ने 54 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला, लेकिन अय्यर को परिक्षित वलसंगकर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया. फिर विनायक भोईर (33) और आकाश पारकर (30) ने 56 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. भोईर आउट जरूर हुए, लेकिन आकाश पारकर और कुश कारिया ने संयम दिखाते हुए चार गेंद शेष रहते टीम को जीत दिला दी.

दिन के दूसरे मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स ने मारी बाजी

वहीं दिन के दूसरे मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स ने आखिरी गेंद तक चले रोमांच में आकाश टाइगर्स को एक रन से हराया डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में बांद्रा ब्लास्टर्स ने तेज गेंदबाज धनित राउत (4/29) की शानदार गेंदबाजी के दम पर आकाष टाइगर्स को एक रन से हरा दिया.

154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाइगर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने अपने शीर्ष चार विकेट सिर्फ 20 रन पर गंवा दिए. हालांकि अनुभवी ओपनर जय बिस्टा ने 48 गेंदों में 55 रन की शानदार पारी खेलकर वापसी की कोशिश की. लेकिन जैसे ही धनित राउत ने उन्हें आउट किया, टाइगर्स की रनगति थम गई और टीम 152/8 तक ही पहुंच सकी.

इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स ने भी शुरुआत में विकेट गंवाए, लेकिन ओम केशकमट (40 रन) और ध्रुमिल मातकर (33 रन) की उपयोगी पारियों की बदौलत टीम ने 153 रन का स्कोर खड़ा किया. आकाष टाइगर्स के लिए शम्स मुलानी ने शानदार गेंदबाजी की और 3/12 के आंकड़े के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे.

कौन जीतेगा WTC 2025 फाइनल? डिविलियर्स ने इस टीम को बताया फेवरेट

केएल राहुल ने शतक जड़ दिखाए तेवर, बाकी फिसले, इंग्लैंड लायंस vs भारत ए का पहले दिन ऐसा रहा हाल

ICC ने की घोषणा, WTC फाइनल से पहले 7 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >