गोवा में मंगेतर संग छुट्टियां मना रहा है मुंबई इंडियंस का यह फिरकी गेंदबाज, शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर

आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) अपनी मंगेतर ईशानी (Ishani) के साथ गोवा में छुट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं.

इंडियन प्रीमीयर लीग 2021 (IPL 2021 Suspended) के स्थगित होने के बाद से इसका हिस्सा रहे खिलाड़ी अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के स्टार फिरकी गेंदबाज राहुल चाहर (Rahul Chahar) भी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहा हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी के साथ तस्वीर भी शेयर की है. चाहर ने दिल की इमोजी के साथ ये तस्वीर शेयर की है, जिसे लोगों द्वारा कापी पंसद किया जा रहा है.

https://www.instagram.com/p/COz5BFBhJ8I/

आईपीएल 2021 स्थगित होने के बाद मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर अपनी मंगेतर ईशानी (Ishani) के साथ गोवा में छुट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं. इस बात की जानकारी खुद राहुल चहर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरीए दी है. राहुल ने इंस्टग्राम पर ईशानी के साथ एक फोटो शेयर की है, इस फोटो में ईशानी अपने मंगेतर राहुल के कंधे पर सिर रखी हुई हैं. दोनों कपल की ये बेहद रोमांटिक तस्वीर देख लोग रिएक्शन देने से अपने आप को नहीं रोक पा रहे हैं.

Also Read: मराठी एक्ट्रेस पर आया धौनी के टीम के खिलाड़ी का दिल! लव स्टोरी पर क्रिकेटर ने अब तोड़ी चुप्पी

कुछ दिनों पहले ही भी राहुल चाहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मंगेतर ईशानी संग एक फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘मेरी हेयर स्‍टाइलिस्‍ट से मिलिए. मालूम हो कि राहुल चाहर आइपीएल में अपने प्रदर्शन के अलावा अपनी हेयर स्‍टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. उनके हेयर स्टाइल को भी लोगों द्वारा काफी पंसद किया जाता है. बता दें कि स्पिनर राहुल चाहर और ईशानी की सगाई दो साल पहले यानि साल 2019 में हुई थी.

बता दें कि दीपक चाहर के भाई राहुल ने 2017 में आईपीएल में डेब्यू किया था, पर दोनों भाई अगल-अगल टीमों के लिए खेलते हैं. दीपक जहां धौनी की टीम चेन्नई के लिए खेलते हैं वहीं राहुल मुंबई के लिए खेलते हैं. दोनों अपनी टीमों के प्रमुख गेंदबाज बन गये हैं. दोनों भाई टीम इंडिया के लिए भी अपनी जगह बना चुके हैं. राहुल ने आइपीएल में अब तक खेले गये 38 मैचों में 41 विकेट चटका चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >