MS Dhoni Retirement: क्या MS Dhoni ने खेल लिया अपना आखिरी IPL मैच? दिल्ली-चेन्नई मुकाबले में ट्रेंड करने लगा Retirement

MS Dhoni Retirement: आईपीएल 2025 का 17वां मैच शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दिल्ली के 183 रन के विशाल स्कोर का जब पीछा करने चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में उतरी तो सोशल मीडिया में अचानक रिटायरमेंट ट्रेंड करने लगा. तो आइये आपको बताते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?

MS Dhoni Retirement: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई और दिल्ली के बीच आईपीएल का रोमांचक मुकाबला खेला गया. जिसमें दिल्ली ने चेन्नई की 25 रन से हरा दिया. जब चेन्नई की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो सोशल मीडिया में अचानक रिटायरमेंट ट्रेंड करने लगा. दरअसल अनुमान लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आज अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है संभावना जताई जा रही है कि धोनी आज आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.

Pan-singh-and-devaki-devi

पिता पान सिंह और मां देवकी भी धोनी का मैच देखने पहुंचे चेन्नई

महेंद्र सिंह धोनी के मैच को देखने के लिए आज उनके माता और पिता चिदंबरम स्टेडियम पहुंचे हैं. धोनी के क्रिकेट करियर में बहुत कम ही देखा गया जब धोनी मैदान में हों, तो उनके माता और पिता स्टेडियम में मौजूद हों. पिता पान सिंह और मां देवकी को स्टेडियम में देखकर फैन्स कयास लगाने लगे कि शायद धोनी आज अपना आखिरी मैच खेल रहे हैं.

पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी स्टेडियम में मौजूद

महेंद्र सिंह धोनी के मैच को देखने उनकी पत्नी साक्षी धोनी और उनकी बेटी जीवा भी स्टेडियम में मौजूद है. दोनों को धोनी को चीयर करते देखा गया. जब पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी से गूंज उठा, तो बेटी जीवा पापा-पापा चिल्लाते देखी गई. धोनी ने जब छक्का जड़ा तो साक्षी को ताली बजाते देख गया, वहीं बेटी जीवा चेन्नई का झंडा हिल्लाते देखी गई.

धोनी का आईपीएल करियर

धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बेहतरीन रहा है. साथ ही उनका आईपीएल करियर भी खास रहा है. आईपीएल में धोनी ने 268 मैच खेले हैं. जिसमें 24 अर्धशतकों की मदद से 5311 रन बना लिए हैं.

दिल्ली ने चेन्नई को 25 रन से हराया

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हरा दिया. दिल्ली ने अपने 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया फिर चेन्नई को 20 ओवर में केवल 158 रन ही बनाने दिया. चेन्नई के 5 बल्लेबाज आउट हुए. एमएस धोनी एक चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर नॉट आउट रहे. जबकि उनका साथ दे रहे विजय शंकर ने 54 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रनों की पारी खेली. आईपीएल 2025 में चेन्नई की ये लगातार तीसरी हार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >