मोहम्मद सिराज ने शतक लगाकर मचाया तहलका, दोहरे शतक से दो कदम दूर, जानें क्या है ये गजब कनेक्शन

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड की पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अब चौथे मुकाबले में पहुंच चुकी है, जहां अब तक भारत ने कई बार दबदबा बनाया है लेकिन दो मैच गंवाए हैं. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है. मैनचेस्टर टेस्ट में सिराज शतक लगा दिया है और अब उनकी निगाहें दोहरा शतक पूरा करने पर हैं.

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आधा हिस्सा पार कर चौथे मैच में प्रवेश कर चुकी है. तीन मैचों में ज्यादातर दिनों में भारत ने दबदबा बनाया है, लेकिन फिर भी अंतिम क्षणों में की गई गड़बड़ी की वजह से भारत को दो मैच गंवाने पड़े. बल्लेबाजों ने लाजवाब खेल दिखाया, तो पेसर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. भारत के भरोसेमंद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसी जबरदस्त प्रदर्शन में एक और मोती जोड़ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में सिराज शतक लगा चुके हैं और दोहरे शतक पर निगाहें जमाए हैं.  

दरअसल डीएसपी मोहम्मद सिराज मैनचेस्टर में अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं. सिराज भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले 59वें खिलाड़ी बने हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन ने 1989-2013 तक 664 मैच खेल हैं. वहीं यह मुकाबला सिराज के लिए बेहद खास हो सकता है, क्योंकि उन्हें 200 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ दो विकेट और चाहिए. यानी इसी मैच में वे अपना दोहरा शतक भी पूरा कर सकते हैं. जिस हिसाब से उन्होंने अब तक का खेल दिखाया है, इससे यही लगता है कि वे इसे जरूर पूरा करेंगे. अब तक 99 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सिराज ने 28.53 की औसत से 198 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/15 का है. उन्होंने अब तक कुल पांच बार पारी में पांच विकेट लिए हैं.

तीनो फॉर्मेट में शानदार रहा सिराज का प्रदर्शन

39 टेस्ट मैचों में सिराज के नाम 113 विकेट हैं, जिसमें उनका औसत 30.88 का रहा है और इसमें चार बार पांच विकेट लेने का कारनामा शामिल है. वहीं वनडे मैचो में उन्होंने 44 मैचों में 71 विकेट लिए हैं, 24.04 की औसत से, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/21 है. जबकि 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 14 विकेट झटके हैं, जिसमें औसत 32.28 और बेस्ट 4/17 का रहा है.

अपने छोटे से करियर में ही सिराज कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं, जिनमें ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 और एशिया कप 2023 खिताब शामिल हैं. एशिया कप फाइनल में 6/21 की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था, जिसमें उन्होंने श्रीलंका को मात्र 50 रनों पर समेट दिया था. यही नहीं, सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में चार विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बने थे.

क्रिकेटर जिसने ‘मौत के 15 साल बाद’ किया टेस्ट डेब्यू, भारत में मिला मौके से हुई वापसी, कहानी जानकर नहीं होगा यकीन

वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक बॉलर भी रह चुके हैं सिराज

वो विदेशी पिचों के विशेषज्ञ माने जाते हैं, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड में उनके नाम टेस्ट में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड है. 2020 में टेस्ट डेब्यू के बाद से, सिराज भारत के दूसरे सबसे सफल विदेशी गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने विदेशों में 23 टेस्ट में 29.77 की औसत से 88 विकेट लिए हैं. इस सूची में उनसे आगे सिर्फ उनके प्रिय ‘जस्सी भाई’ यानी जसप्रीत बुमराह हैं, जिनके नाम 20 विदेशी टेस्ट में 100 विकेट हैं, औसत 20 से भी कम और आठ बार पारी में पांच विकेट शामिल हैं.

2021 में लॉर्ड्स में सिराज ने 8/126 के आंकड़े के साथ किसी भी भारतीय गेंदबाज़ द्वारा वहां का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. मौजूदा टेस्ट सीरीज में भी सिराज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. सिराज ने 3 मैचों में 32.00 की औसत से 13 विकेट लिए हैं. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 70 रन देकर 6 विकेट लिए थे, यही उनका इस सीजन बेस्ट प्रदर्शन रहा है. अब सबकी निगाहें मैनचेस्टर पर हैं कि क्या सिराज एक बार फिर मैच विनिंग प्रदर्शन करेंगे?

इन्हें भी पढ़ें:-

‘मैं साइन नहीं कर रहा’, ICC के इस नियम पर भड़के बेन स्टोक्स, उठाए सवाल और कर डाली बदलाव की मांग 

Video: बारिश भी नहीं रोक पाई साई सुदर्शन को, शैडो बैटिंग करते हुए भांज रहे बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ तहलका मचाने वाली कौन हैं क्रांति गौड़? जिन्हें हरमनप्रीत ने गिफ्ट कर दिया अपना POTM अवॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >