जो बुमराह न कर सके मोहम्मद सिराज ने कर दिखाया, एजबेस्टन में डीएसपी ने रचा इतिहास

Mohammed Siraj Creates History: मोहम्मद सिराज ने एजबेस्टन टेस्ट में पहली पारी में 6 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया. बुमराह की गैरमौजूदगी में गेंदबाजी संभालते हुए उन्होंने कप्तान और कोच पर उठे सवालों को शांत कर दिया. सिराज ने इस प्रदर्शन के साथ एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Mohammed Siraj Creates History: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया. बुमराह की अनुपस्थिति में जब टीम मैदान पर उतरी तो कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर को जमकर आलोचना झेलनी पड़ी. लेकिन मोहम्मद सिराज ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसने न सिर्फ आलोचकों को चुप करा दिया, बल्कि एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. मोहम्मद सिराज ने एजबेस्टन टेस्ट में अपनी घातक गेंदबाजी से सभी को चौंकाते हुए पहली पारी में छह विकेट लिए. सिराज ने इस प्रदर्शन के सात एक ऐसा रिकॉर्ड बना डाला जो अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज नहीं कर पाया था. वे इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों देशों में टेस्ट मैच की एक पारी में 6 या उससे अधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.

सिराज का ऐतिहासिक कारनामा

अब तक आठ भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड में टेस्ट की एक पारी में छह या अधिक विकेट लिए हैं, जिनमें ईशांत शर्मा, अमर सिंह, भगवत चंद्रशेखर, चेतन शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, दिलीप दोशी, बिशन सिंह बेदी शामिल हैं और अब मोहम्मद सिराज भी इस लिस्ट में आ गए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में छह विकेट लेने वाले सात भारतीय गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जवागल श्रीनाथ, रवींद्र जडेजा और सिराज हैं. इन दोनों देशों में यह उपलब्धि एक साथ हासिल करने वाले सिराज पहले भारतीय बने हैं. 

सिराज ने 19.3 ओवर में 3.60 की इकॉनमी से 70 रन देकर छह विकेट चटकाए. विपक्षी टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के अलावा जैक क्रॉली, जो रूट, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और शोएब बशीर को सिराज ने पवेलियन लौटाया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ एजबेस्टन में पांच या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिराज चौथे भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं. साथ ही वह इस मैदान पर किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड इशांत शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2018 में 5/51 का प्रदर्शन किया था.

इंग्लैंड में एक पारी में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

सिराज अब इंग्लैंड में भारत की ओर से सबसे बेहतरीन बॉलिंग आंकड़े वाले गेंदबाजों में सिराज पांचवें नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने इस मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. इंग्लैंड में टेस्ट मैच की एक पारी में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वालों में ईशांत शर्मा सबसे ऊपर हैं, उन्होंने 2014 में लॉर्ड्स में 7/74 के आंकड़े के साथ कहर ढाया था.

एक पारी में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

ईशांत शर्मा -7 विकेट पर 74 रन, लॉर्ड्स, 2014

अमर सिंह – 6 विकेट पर 35 रन, लॉर्ड्स, 1936

भगवत चंद्रशेखर – 6 विकेट पर 38 रन, द ओवल, 1971

चेतन शर्मा – 6 विकेट पर 58 रन, बर्मिंघम, 1986

मोहम्मद सिराज – 6 विकेट पर 70 रन, बर्मिंघम, 2025

भुवनेश्वर कुमार – 6 विकेट पर 82 रन, लॉर्ड्स, 2014

दिलीप दोशी – 6 विकेट पर 102 रन, मैनचेस्टर, 1982

बिशन सिंह बेदी – 6 विकेट पर 226 रन, लॉर्ड्स, 1974

टीम इंडिया ने बनाई मजबूत पकड़

तीन दिन के खेल के बाद भारत मजबूत स्थिति में है. पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रन बनाए, जिसके जवाब में विपक्षी टीम 407 रन पर ढेर हो गई. इस तरह भारत को 180 रनों की अहम बढ़त मिली. तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं. केएल राहुल 28 रन और करुण नायर 7 रन बनाकर नाबाद हैं.

गजब! भारतीय टीम ने 25 गेंद में झटके 9 विकेट, फिर भी 5 रन से हार गई मुकाबला

यशस्वी ने मांगा DRS, तो भड़क गए बेन स्टोक्स, अंपायर के सामने जमकर मचाया हल्ला-गुल्ला

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, सचिन गंभीर का तोड़ा रिकॉर्ड, द्रविड़-रोहित की बराबरी कर मचाया तहलका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >