अबे इसी जमुना में… मोहम्मद कैफ ने लगाई संगम में डुबकी, वीडियो शेयर कर बोले यहीं तैराकी सीखा हूं

Mohammad Kaif: ठंड के महीने में मोहम्मद कैफ प्रयागराज में यमुना नदी में नहाते हुए नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि अबे इसी जमुना में तैराकी सीखा हूं.

Mohammad Kaif:भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ अपनी बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिए जाने जाते थे. इंग्लैंड में लॉर्ड्स के मैदान पर उनकी ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत ने 325 रन का टारगेट चेज किया था. फील्डिंग में आज कई धुरंधरों का नाम लिया जाता है, लेकिन एक समय डाइव लगाकर गेंदों को रोकना और हवा में उड़ते हुए कैच लेना उनके बाएं हाथ का खेल माना जाता था. मोहम्मद कैफ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज ( तब इलाहाबाद) में पैदा हुए थे. वहीं से उन्होंने क्रिकेट के सारे गुर सीखे और साल 2000 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया था. हाल ही में वे अपने गृह नगर में संगम में डुबकी लगाते नजर आए. 

बेटे ने कहा डूबिएगा नहीं

मोहम्मद कैफ ठंड के मौसम में यमुना नदी में नहाने के लिए कूद गए. जिसने भी उन्हें देखा उनकी हिम्मत की दाद देता रह गया. लेकिन उनके सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन ने सारी महफिल लूट ली. उन्होंने लिखा, “अबे इसी जमुना में तैराकी सीखा हूं.” कैफ के पोस्ट किए गए वीडियो में वे हंसते हुए कहते हैं, कूद जाएं, तो साथ वाले लोग कहते हैं, हां कूद जाओ. वे अपने बेटे से भी पूछते हैं, कि आपका क्या कहना है, तो इस पर उनके बेटे ने कहा कि डूबियेगा नहीं. हंंसते हुए कैफ नदी में छलांग लगा देते हैं. 

लोगों ने किए कई तरह के कमेंट्स

ठंडे पानी में कैफ के नहाने पर काफी तरह के कमेंट्स आए किसी ने कहा कि कैफ आपको सच्चे इलाहाबादी की तरह तैरते हुए देखकर अच्छा लगा, दूसरों के लिए नैतिक स्तर ऊंचा रखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. यही है गंगा यमुना तहजीब…दक्ष माही गंभीर नाम के यूजर ने कहा सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक. सनी साहा ने उनकी फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा कि हम 90 के दशक वाले तुम्हें धोखा नहीं दे सकते, हमारे सुपरमैन. विवेक नायडू ने कहा कि कैफ भाई, बहुत बढ़िया तैराकी. आप मेरे पसंदीदा फील्डर और मजबूत बैकफुट बल्लेबाज हैं.

कप्तान बनाम कप्तान, पैट कमिंस के आगे रोहित शर्मा पस्त, इतनी बार हुए आउट कि बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

कैफ का कैरियर

मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए 13 टेस्ट मैच और 125 एकदिवसीय मुकाबलों में शिरकत की. जिसमें से लाल गेंद के खेल में उन्होंने 22 इनिंग्स में 1 शतक और 3 अर्द्धशतक के साथ उन्होंने 624 रन बनाए. 148 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा. जबकि एकदिवसीय मुकाबले के हीरो कैफ ने 110 इनिंग्स में 2 सेंचुरी के साथ 2710 रन बनाए. फील्डिंग के लिए मशहूर कैफ ने कुल 69 कैच लपके थे. मोहम्मद कैफ ने अपना आखिरी मैच 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. 18 साल क्रिकेट में देने के बाद 2018 में कैफ ने संन्यास की घोषणा की थी. 

2025 में प्रयागराज में होगा महाकुंभ

आपको बता दें कि आने वाले साल 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगने वाला है. 12 वर्षों में आयोजित होने वाले इस मेले में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालु स्नान करने के लिए आएंगे. 45 दिनों के कल्वास के लिए प्रयागराज शहर पूरी तरह से तैयार है. उससे पहले मोहम्मद कैफ ने संगम में डुबकी लगाकर सामाजिक सौहार्द का बेहतरीन नजारा पेश करते हुए लोगों को कुंभ की याद दिला दी है. 

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने चलाया जादू, पांच विकेट लेकर बना डाले कई रिकॉर्ड

4 मैच 6 पारी, विराट पर बाहरी गेंद भारी, लगातार अड़ा रहे बल्ला, इस सीरीज में कैसे आउट हुए कोहली, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >