‘हैदराबाद में क्रिकेटरों के साथ…’, स्टैंड्स से नाम हटाए जाने पर बोले अजहरुद्दीन, गंभीर कदम उठाने को तैयार

Mohammad Azharuddin: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम से हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम का नॉर्थ स्टैंड अब नहीं रहेगा. 2019 में वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन का नाम बदलकर यह स्टैंड अजहरुद्दीन के नाम पर रखा गया था, जब वे HCA के अध्यक्ष थे. लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब की शिकायत और हितों के टकराव के आरोप के बाद अब उनका नाम हटाने का फैसला लिया गया है. इस पर अजहरुद्दीन ने प्रतिक्रिया दी है. Mohammad Azharuddin Reacts to Removal of His Name from Uppal Stadium Stands

Mohammad Azharuddin Reacts to Removal of His Name from Uppal Stadium Stands: पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन अब हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में अपने नाम से बने स्टैंड को नहीं देख पाएंगे. नॉर्थ स्टैंड से उनका नाम हटाने का फैसला इस साल फरवरी में सिटी-बेस्ड लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब द्वारा दर्ज की गई शिकायत के बाद लिया गया. क्लब ने ‘संभावित हितों के टकराव’ (Conflict of Interest) का हवाला दिया था. यह वही स्टैंड है जिसे 2019 में नॉर्थ स्टैंड का नाम वीवीएस लक्ष्मण पवेलियन से बदलकर अजहरुद्दीन स्टैंड रखा गया था. उस समय हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष खुद अजहरुद्दीन ही थे.

शिकायत में लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने आरोप लगाया कि अजहरुद्दीन ने एचसीए के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन और नियमों का उल्लंघन किया है. नियम 38 का हवाला देते हुए क्लब ने कहा कि एपेक्स काउंसिल का कोई सदस्य अपने पक्ष में कोई फैसला नहीं ले सकता. इसी आधार पर स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाने की मांग की गई. HCA के ओम्बड्समैन द्वारा इस अनुरोध को स्वीकार किए जाने के बाद, नाराज अजहरुद्दीन ने इस मामले को हाई कोर्ट में ले जाने की बात कही है.

अजहरुद्दीन ने द हिंदू से बात करते हुए कहा, “इसमें कोई हितों का टकराव नहीं है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता, मैं इस स्तर तक नहीं गिरना चाहता. क्रिकेट जगत एचसीए पर हंसेगा. 17 साल तक क्रिकेट खेला, लगभग 10 साल तक भारतीय टीम का कप्तान रहा और वो भी गौरव के साथ. हैदराबाद में क्रिकेटरों के साथ ऐसा व्यवहार होता है? ये बहुत ही दुखद स्थिति है. हम जरूर कोर्ट जाएंगे, 100%. कानून अपना काम करेगा.”

लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब ने अजहरुद्दीन द्वारा स्टैंड का नाम बदलने की कार्रवाई को ‘मनमानी और गैरकानूनी’ बताते हुए एचसीए के लोकपल के सामने याचिका दायर की थी. इस याचिका में क्लब ने मांग की कि स्टैंड को पुनः “वीवीएस लक्ष्मण स्टैंड” के रूप में मान्यता दी जाए और सभी दस्तावेजों में वही नाम इस्तेमाल हो. लोकपाल न्यायमूर्ति ईश्वरैया ने 25-पृष्ठीय आदेश में इसे हितों के टकराव और अधिकार क्षेत्र के उल्लंघन का मामला बताया. उन्होंने आदेश देते हुए एचसीए को स्टैंड से अजहरुद्दीन का नाम हटाकर, पुनः लक्ष्मण के नाम पर सभी चिन्हों और दस्तावेजों और टिकट छापने जैसे काम को संशोधित करते हुए लक्ष्मण के नाम से करना होगा

वहीं लॉर्ड्स क्रिकेट क्लब इस फैसले से खुश है. क्लब के कोषाध्यक्ष सोमना मिश्रा ने कहा, “यह निर्णय पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है. हम अधिकारियों का निष्पक्ष और न्यायपूर्ण मूल्यांकन करने के लिए धन्यवाद करते हैं.”

PBKS की लकी चार्म प्रीति जिंटा हुईं परेशान, मैदान से बनाई दूरी, मां को भी भेजा बुलावा

CSK के नए मेंबर डेवाल्ड ब्रेविस का हालिया फॉर्म, अगर मिला मौका तो आंकड़े देख दहल जाएंगी टीमें

छीना जाएगा सम्मान! भारत के पूर्व कप्तान का नाम स्टैंड्स से हटाया जाए, पारित हुआ आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >