रवींद्र जडेजा गलत कर गए, अजहरुद्दीन ने लॉर्ड्स के हीरो पर ही मढ़ी हार की तोहमत

Mohammad Azharuddin on Ravindra Jadeja’s Lord’s Inning: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 रन से हार का सामना करना पड़ा, जहां रवींद्र जडेजा अंत तक लड़ते रहे. इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारत के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर मैच पलट दिया. हालांकि पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की राय रवींद्र जडेजा को लेकर थोड़ी अलग है.

Mohammad Azharuddin on Ravindra Jadeja’s Lord’s Inning: लॉर्ड्स में टीम इंडिया के शीर्ष क्रम के फेल होने के बाद 193 रन का लक्ष्य भारी भरकम साबित हो गया. तीसरे दिन तक दोनों टीमों ने बराबरी पर स्कोर किया था, दोनों ने पहली पारी में 387 रन बनाए. लॉर्ड्स की पिच अगले चार दिनों तक रोमांचक रही और भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में सिर्फ 192 रन पर समेट दिया. हालांकि लक्ष्य छोटा था, लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के कहर ढाने वाले स्पेल ने भारत को 58/4 तक झटका दे दिया. लेकिन रवींद्र जडेजा ने अंत तक लड़ाई लडी, लेकिन इसके बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा. भारत की हार के बाद कारण और टिप्पणियों की चर्चा हो रही है. इसी सिलसिले में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि अगर रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स टेस्ट के अंतिम दिन थोड़ा और आक्रामक खेल दिखाया होता, तो भारत इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच जीत सकता था.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और तूफानी गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने भारत के मध्य क्रम को बिखेरते हुए स्कोर 112/8 तक ला दिया. जडेजा ( 181 गेंद पर नाबाद 61) अंतिम प्रमुख बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर थे और भारत को जीत के लिए अभी भी 81 रन चाहिए थे. जडेजा ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ डटकर संघर्ष किया, लेकिन अंततः भारत को 22 रन से हार का सामना करना पड़ा. स्पिनर शोएब बशीर ने निर्णायक झटका दिया जब सिराज की बैकफुट डिफेंस पर गेंद स्टंप्स से टकरा गई और भारत की उम्मीदें टूट गईं.

अजहरुद्दीन ने मैच की पूरी स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन अगर जडेजा थोड़ा और सकारात्मक रहते तो जीत संभव थी. उन्होंने कहा, “भारत ने वाकई अच्छा खेला, लेकिन अगर रवींद्र जडेजा थोड़ा और आक्रामक खेलते, तो शायद हम मैच जीत सकते थे. हमने बहुत मेहनत की, लेकिन नतीजा अच्छा नहीं रहा.”

क्या बुमराह मैनचेस्टर टेस्ट में लौटेंगे?

जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर भी टीम इंडिया सतर्क है. लीड्स में खेल गए पहले टेस्ट में बुमराह टीम का हिस्सा थे. लेकिन बर्मिंघम में उन्हें आराम दिया गया. अब लॉर्ड्स में हार और भारत के सीरीज में 1-2 से पीछे होने के बाद, मैनचेस्टर टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. कप्तान शुभमन गिल ने इस पर कहा, “आपको जल्द ही इसका पता चल जाएगा.”

अब भारत की पहले से तय रणनीति के तहत बुमराह की वर्कलोड को देखते हुए वह बचे दो में से सिर्फ एक टेस्ट खेल सकते हैं. वहीं अजहरुद्दीन को उम्मीद है कि बुमराह सात दिन के विश्राम के बाद अगला मैच खेलेंगे. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम अगला टेस्ट मैच अच्छा खेलेंगे. हमारे गेंदबाज़ों ने फ्लैट पिच पर भी शानदार गेंदबाजी की. छोटे लक्ष्य का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता है. अगले टेस्ट में शायद कुछ बदलाव हों. उम्मीद है कि बुमराह सात दिन के आराम के बाद मैदान पर लौटेंगे.”

‘उस हवाई जहाज पर चढ़ने के लिए कुछ भी करूंगा’, जोफ्रा आर्चर ने बताया किसके लिए हैं बेकरार

रिटायरमेंट के लिए रोहित और विराट पर BCCI ने दबाव डाला? बोर्ड से आया ये जवाब

भारत लॉर्ड्स टेस्ट कहां हारा? सौरव गांगुली ने गिल एंड कंपनी की इस कमी पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >