Melie Kerr: न्यूजीलैंड महिला टीम ‘White Ferns’ को गाते हुए सुना क्या आपने?

New Zealand Women’s Cricket Team: न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है. कीवी महिला क्रिकेट टीम ने बीते 20 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर 2024 का टी20 विश्वकप जीता. कप्तान सोफी डिवाइन की व्हाइट फर्न्स ने विश्वकप में जीत का सेलीब्रेशन भी खास अंदाज में गाना गाकर किया.

NZ Cricket: 2010 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की महिला टीम ने इतिहास रच दिया. पहली बार न्यूजीलैंड महिला ने विश्वकप उठाया. कप्तान सोफी डिवाइन की अगुआई वाली कीवी टीम ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 159 रन का लक्ष्य रखा था. दक्षिण अफ्रीका की टीम 126 रन ही बना सकी और कीवी व्हाइट फर्न्स ने  मैच को 33 रनों से जीत लिया. न्यूजीलैंड की मेली केर इस टूर्नामेंट की स्टार रहीं. पहली बार विश्वकप जीतने वाली अपनी जीत का जश्न एक खास अंदाज में मनाया.

Nz cricket team celebration after winning t20 world cup. Credit: icc/x

न्यूजीलैंड की पूरी टीम गिटार की धुन पर गाती नजर आई. इस मौके पर सभी कीवी खिलाड़ी गाने को गुनगुनाते हुए काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. गिटार को मेली केर ने ही थाम रखा था. गाने की धुन न्यूजीलैंड की पारंपरिक माउरी गीत को गाते हुए सभी खुश नजर आए. उन्होंने गाने को गाकर न्यूजीलैंड की संस्कृति के प्रति उनके सम्मान और गर्व को भी प्रदर्शित किया. मेली केर ने सिंगिंग बैंड को लीड किया. आईआईसी ने इसका वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. आप भी देखें. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >