ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में ये कैसी हलचल? चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए खिलाड़ी ने कर दी संन्यास की घोषणा

Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस ने ओडीआई से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में चुना गया था, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले ही उन्होंने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है.

Marcus Stoinis: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने चौंकाते हुए वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है. स्टोइनिस को चैंपियंस ट्रॉफी टीम के लिए चुना गया था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने संन्यास लेकर सबको हैरान कर दिया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने गुरुवार को कहा कि स्टोइनिस टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे और उनका यह कदम टी20 क्रिकेट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है. उनके वनडे से संन्यास लेने का मतलब है कि सीए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करेगा.

अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 74 मैच खेलने वाले स्टोइनिस ने अपने संन्यास पर कहा, “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अद्भुत यात्रा रही है, और मैं हरे और सुनहरे मैदानों पर बिताए हर पल के लिए आभारी हूं. उच्चतम स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना एक सम्मान है जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगा. यह निर्णय लेना आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे लिए वनडे से कुछ समय दूर रहकर अपने करियर के अगले अध्याय पर ध्यान केंद्रित करने का सही समय है.”

ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका वनडे करियर 2015 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू हुआ था, और उसी दौरे पर उन्होंने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला. हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में अपनी जगह स्थापित करने के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ा, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडन पार्क में नाबाद 146 रन बनाते हुए तीन विकेट भी लिए, जिससे उनकी स्थिति मजबूत हो गई. अपने कैरियर में मार्कस स्टोइनिस 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ कुल 1495 रन बनाए. गेंदबाजी में भी उनका जलवा रहा है. इस दौरान उन्होंने 6 की इकॉनमी से 48 विकेट भी लिए.  

स्टोइनिस 2023 में भारत में हुए वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की चैंपियन टीम का हिस्सा थे और 2018-19 में उन्हें देश का वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था. हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कहा, “स्टोइनिस पिछले एक दशक से हमारे वनडे सेटअप का अहम हिस्सा रहे हैं. वह न केवल एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं, बल्कि टीम के भीतर एक शानदार इंसान भी हैं. वह एक स्वाभाविक नेता और असाधारण रूप से लोकप्रिय खिलाड़ी हैं.”

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम चयन में स्टोइनिस के संन्यास और पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की चोटों के कारण सीए ने कहा कि राष्ट्रीय चयन पैनल (एनएसपी) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अंतिम टीम का चयन करेगा. ऑस्ट्रेलिया पहले ही मिशेल मार्श को पीठ की चोट के कारण खो चुका है, और अब स्टोइनिस के वनडे से संन्यास लेने के बाद टीम को चार नए खिलाड़ी जोड़ने होंगे. टूर्नामेंट के लिए आईसीसी को अंतिम टीम सौंपने की अंतिम तिथि 12 फरवरी है. ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में अफगानिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >