इंग्लैंड में दनादन टीम खरीद रहे भारतीय, अब LSG मालिक संजीव गोएनका ने खरीदी टीम, खर्च किए करोड़ों रुपये

Sanjiv Goenka: IPL में Lucknow Super Giants और दक्षिण अफ्रीका में डरबन सुपरजाएंट्स के मालिक संजीव गोएनका ने इंग्लैंड की The Hundred लीग में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रैंचाइजी को खरीद लिया है.

Sanjiv Goenka: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम लखनऊ सुपर जायंट्स और डरबन सुपरजायंट्स के आरपीएसजी ग्रुप के मालिक संजीव गोयनका ने इंग्लैंड के “द हंड्रेड” टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रैंचाइजी का अधिग्रहण कर लिया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील की सटीक कीमत स्पष्ट नहीं है, लेकिन अनुमानित मूल्य लगभग £107 मिलियन बताया जा रहा है. यह कीमत लंदन स्पिरिट फ्रैंचाइज़ी के कुल मूल्यांकन का लगभग आधा है, जिसे अमेरिकी टेक उद्योग के अरबपतियों के एक समूह को बेचा गया था.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार आरपीएसजी समूह ने फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई. आरपीएसजी समूह ने इससे पहले शुक्रवार को ‘लंदन स्पिरिट’ के लिए असफल बोली लगाई थी. इस समूह ने हालांकि कथित तौर पर लगभग 116 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर स्थित द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी हासिल कर ली. आरपीएसजी समूह ने सोमवार को द हंड्रेड फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के संचालन के लिए लंकाशायर के साथ साझेदारी का अधिकार हासिल कर लिया.

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्ष (लंकाशर और आरपीएसजी समूह) अब आठ सप्ताह तक इस सौदे की शर्तों पर चर्चा करेंगे. लंकाशर ने पहले सुझाव दिया है कि वे अपने 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कुछ को बेचने के बारे में चर्चा के लिए तैयार हैं. यह रकम हालांकि इतनी अधिक होनी चाहिये कि वह अपने बैंक ऋण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाने में सक्षम हो.’’ आरपीएसजी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गोयनका ने 2022 में एसए20 में डरबन फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले 2021 में आईपीएल में लखनऊ फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था.

इससे पहले शुक्रवार को, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स के सीईओ निकेश अरोड़ा, टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष सत्यन गजवानी, एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, सिल्वरलेक टेक्नोलॉजी के सीईओ एगॉन डरबन, सिकोया के जिम गोएट्ज और अन्य दो निवेशकों ने लंदन स्पिरिट फ्रैंचाइजी को हासिल करने के लिए एक संघ का गठन किया. लंदन स्पिरिट का होम ग्राउंड प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम है.

निकेश अरोड़ा, सुंदर पिचाई और शांतनु नारायण को क्रिकेट का बड़ा प्रशंसक माना जाता है, जबकि सत्य नडेला अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग (MLC) में सिएटल ऑर्कस फ्रैंचाइज़ी के सह-मालिक हैं. वहीं, सत्यन गजवानी विलो टीवी के मालिक हैं, जो पश्चिमी देशों में क्रिकेट का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है और साथ ही क्रिकबज का संचालन भी करता है.

रोहित और विराट के बल्ले से गूंजेगी दहाड़, वनडे क्रिकेट में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार

Champions Trophy 2025: मिलने लगी भारत के मैच की टिकटें, जानें कीमतें और कैसे करें बुक

भाषा के इनपुट के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >