AUS vs SL: बीच मैदान खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत, बल्लेबाज तीन बार बचते-बचते आखिरकार गिरा, Video

AUS vs SL: गॉल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में गेंदबाज कुहनेमन और कुसल मेंडिस के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद मेंडिस जमीन पर ही गिर पड़े. Kusal Mendis and Matthew Kuhnemann Collided.

AUS vs SL: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच में एक चौंकाने वाली घटना घटी. कल 6 फरवरी को शुरू हुए मैच के दौरान एक ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने गेंदबाजी के बाद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बल्लेबाज कुछ समय के लिए जमीन पर ही गिर गया. यह वाकया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

61वें ओवर में हुआ अप्रत्याशित टकराव

यह घटना श्रीलंका की पहली पारी के 61वें ओवर की है, जब ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनेमन गेंदबाजी कर रहे थे. उस समय कुसल मेंडिस नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे. दिनेश चांडीमल 74 रन के निजी स्कोर पर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे, लेकिन उनका ध्यान भंग हो गया और उसी समय वे स्टंप आउट हो गए. इसके बाद तीसरी गेंद पर रमेश मेंडिस बल्लेबाजी के लिए आए.

गेंद के पीछे दौड़ते हुए हुई जोरदार टक्कर

61वें ओवर की तीसरी गेंद पर रमेश मेंडिस ने एक डिफेंसिव शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश की. गेंद ऑन-साइड की तरफ गई, और कुहनेमन उसे पकड़ने के लिए तेजी से दौड़े. इसी दौरान उनका नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े कुसल मेंडिस सिंगल के लिए निकले. दोनों का ध्यान अपने-अपने लक्ष्य पर था. दोनों ने ध्यान नहीं दिया और वहीं पर जबरदस्त टकराव हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मेंडिस कुछ देर के लिए मैदान पर ही गिर गए और दर्द में दिखे. हालांकि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में पहला मैच जीत कर आगे

ऑस्ट्रेलिया दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले ही 1-0 से बढ़त बना चुका है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से करारी शिकस्त दी थी. दूसरे टेस्ट में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 97 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 229 रन बनाए थे. आज दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे कुसल मेंडिस ने 10वें विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की. उन्होंने 139 गेंद पर 85 रन बनाए. उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका ने सभी विकेट खोकर 257 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी की शुरुआत की है और लंच तक 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बना लिए हैं.

‘मुझे नहीं खेलना था, लेकिन आधी रात को फोन बजा और…’ श्रेयस अय्यर कैसे बने प्लेइंग XI का हिस्सा, खुद बताया

अक्षर पटेल बने ऋषभ पंत के लिए खतरा? संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >