‘फॉर्मूला रेसिंग वाली ट्रेनिंग ली है’, केएल राहुल ने खोला राज, जानें आखिर ऐसी क्या जरूरत आ पड़ी थी

KL Rahul on Training like Formula 1 Racers: लॉर्ड्स टेस्ट में केएल राहुल ने ओपनिंग करते हुए शानदार 100 रन बनाए और भारत को पहली पारी में 387 के स्कोर तक पहुंचाया. उन्होंने पंत और जडेजा के साथ अहम साझेदारियां निभाईं, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंची. मैच के बाद राहुल ने बताया कि F1 एक्सपर्ट्स के साथ ट्रेनिंग की है.

KL Rahul on Training like Formula 1 Racers: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी 387 रन पर समाप्त की. इस स्कोर में भारत के लिए सबसे बड़ी पारी केएल राहुल ने खेली. उन्होंने 100 रनों की शानदार पारी खेली और ओपनिंग करते हुए 5वें विकेट के रूप में आउट हुए. उन्होंने करुण नायर, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के सात साझेदारी करते हुए 107/3 से 254/5 के स्कोर तक पहुंचाया. तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन के उतार-चढ़ाव भरे खेल के बाद राहुल ने एक दिलचस्प खुलासा किया उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती और प्रतिक्रिया समय सुधारने के लिए फॉर्मूला 1 (F1) विशेषज्ञों के साथ काम किया है.

177 गेंदों में शानदार 100 रन बनाने वाले राहुल, लॉर्ड्स में दो टेस्ट शतक लगाने वाले केवल दूसरे भारतीय बन गए हैं इससे पहले यह कारनामा दिलीप वेंगसरकर कर चुके हैं. राहुल ने अपनी पारी के बाद खुलासा किया कि वे पिछले दो वर्षों से वह मानसिक मजबूती पर काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि वह एक विशेषज्ञ के साथ काम कर रहे हैं, जो रिएक्शन टाइम सुधारने के लिए मानसिक खेल और अभ्यास कराते हैं, जैसा कि F1 रेसर्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स एथलीट्स करते हैं. इसके लिए वह ऑस्ट्रिया के साल्जबर्ग भी गए थे, जो रेड बुल F1 टीम का बेस है. उन्होंने कहा कि यह विशेषज्ञ शीर्ष F1 ड्राइवरों के साथ भी काम कर चुके हैं और उनसे उन्हें मानसिक रूप से और सतर्क रहने में मदद मिली है.

तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कहा, “मैंने कुछ समय एक एक्सपर्ट के साथ बिताया जो मानसिक एक्सरसाइज और रिएक्शन टाइम सुधारने के लिए ट्रेनिंग देते हैं. मैंने ये F1 में देखा है ऐसे कोचेस के साथ काम किया है जो F1 रेसर्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स एथलीट्स के साथ काम करते हैं. बस यही एक चीज अलग रही है. मुझे लंबे समय तक बल्लेबाजी करना हमेशा पसंद रहा है और अब लगातार प्रदर्शन आ रहे हैं, जिससे मैं बहुत खुश हूं.” राहुल ने कहा कि उन्हें एक बार फिर ओपनिंग करने की जिम्मेदारी निभाना अच्छा लग रहा है. ऊपर बल्लेबाजी करना हमेशा पसंद रहा है और इस मौके का फायदा उठा पाने से खुशी हो रही है.

व्यक्तिगत पारियों से खुश हैं राहुल

व्यक्तिगत रूप से राहुल अपनी फॉर्म को लेकर संतुष्ट हैं. मौजूदा सीरीज के पहले टेस्ट, लीड्स में उन्होंने दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे, जबकि पहली पारी में फिफ्टी के करीब पहुंचकर एक वाइड बॉल पर आउट हो गए थे. दूसरे टेस्ट में बर्मिंघम में उन्होंने दूसरी पारी में 55 रन बनाए थे, जो भारत की बड़ी जीत में मददगार साबित हुआ. लॉर्ड्स, जहां भारत ने 2021 में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, वहीं राहुल को पहली पारी में 129 रन की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. इस बार भी वह दोहराव की उम्मीद में थे और उन्होंने शतक जड़ा. 

दिन के अंत में हुआ बवाल

भारत की पहली पारी की रीढ़ राहुल और ऋषभ पंत (74) के बीच 141 रन की साझेदारी बनी. इसके बाद रवींद्र जडेजा (72) और नितीश रेड्डी (30) ने पारी को और मजबूत किया. हालांकि स्कोरबोर्ड से परे भी ड्रामा थमा नहीं. जब इंग्लैंड की टीम स्टंप्स से पहले थोड़े समय के लिए बल्लेबाजी करने आई, तो माहौल गर्म हो गया. जसप्रीत बुमराह का ओवर चल रहा था और पांचवीं गेंद के बाद जैक क्रॉली ने फिजियो बुला लिया, जिस पर भारतीय खिलाड़ियों ने टाइम वेस्टिंग का आरोप लगाया.

कप्तान शुभमन गिल ने क्रॉली से तल्ख अंदाज में कहा-सुनी की और मैदान पर तनाव साफ नजर आया. लेकिन केएल राहुल ने इस पूरे घटनाक्रम को हल्के में लेते हुए कहा,“ये सब खेल का हिस्सा है. एक ओपनिंग बल्लेबाज़ होने के नाते मैं समझ सकता हूं कि आखिरी पांच मिनट में क्या चल रहा था.”

ऑनर्स बोर्ड पर नाम के चक्कर में हो गई पंत की कुर्बानी! केएल राहुल ने खोला राज

आखिरी ओवर ड्रामे पर टिम साउथी ने बैठाया ताल, कहा- लेटकर मसाज ले रहे थे गिल

आखिरी ओवर का रोमांच, 6 रन बनाने में इंग्लैंड के छूटे पसीने, मैच हारकर भी भारत ने जीती सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >