पोलार्ड ने फिर मचाया तूफान, अब इस रिकॉर्ड को बनाकर मचाया तहलका, दूर-दूर तक नहीं है कोई

Kieron Pollard: कीरोन पोलार्ड टी20 क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक हैं. उनके बड़े-बड़े छक्कों से गेंदबाज खौफ खाते हैं. अब पोलार्ड ने छक्के मारने का ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, कि उसे पाना असंभव सा लगता है. आइए जानते हैं, ILT20 लीग में पोलार्ड ने कौन सा रिकॉर्ड बना दिया है.

Kieron Pollard: वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड अपनी  धुआंधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. कैरिबियाई देशों में लोकप्रिय क्रिकेट प्रारूप टी20 में उनका बल्ला तो जमकर बोलता है. इसीलिए दनादन क्रिकेट में वह किसी भी टीम के लिए सबसे पसंदीदा खिलाड़ी माने जाते हैं. उनके नाम कई रिकॉर्ड्स हैं. दुनिया की कई टी20 लीग्स में हिस्सा लेने वाले पोलार्ड ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पोलार्ड सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं.  

इन दिनों ILT20 लीग का आयोजन हो रहा है, जहां कीरोन पोलार्ड एमआई एमिरेट्स टीम का हिस्सा हैं. एमआई एमिरेट्स और डेजर्ट वाइपर्स के बीच हुए मुकाबले में पोलार्ड ने 23 गेंदों पर 36 रनों की अहम पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए. 37 वर्षीय पोलार्ड ने इसी के साथ टी20 क्रिकेट में 900 छक्कों का आंकड़ा पार कर लिया है. पोलार्ड टी20 में 900 छक्के लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल क्रिस गेल ने हासिल की थी. गेल ने 1056 छक्के लगाए हैं. 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

  1. क्रिस गेल: 1056 छक्के (463 मैच)
  2. कीरोन पोलार्ड: 901 छक्के (690 मैच)
  3. आंद्रे रसेल: 727 छक्के
  4. निकोलस पूरन: 593 छक्के
  5. कॉलिन मुनरो: 550 छक्के

पोलार्ड का शानदार टी20 करियर

कीरोन पोलार्ड ने 2006 में अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी. अब तक उन्होंने कुल 690 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 31.23 की औसत और 150.38 की स्ट्राइक रेट के साथ 13,429 रन बनाए हैं. उनके करियर में एक शतक और 60 अर्धशतक शामिल हैं. पोलार्ड ने दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने के अलावा कई अन्य टूर्नामेंट में अपनी टीम को विजेता बनाया है. उनके करियर की यह सफलता उन्हें टी20 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में स्थान दिलाती है. आईपीएल में भी पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए काफी समय तक अपना खेल दिखाया था. 2022 में उन्होंने आईपीएल न खेलने का फैसला किया था. विंडीज के इस ऑलराउंडर ने मुंबई इंडियंस के साथ पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतीं – 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में. उन्होंने छह मैचों में टीम के कप्तान के रूप में भी काम किया, जहाँ मुंबई ने चार गेम जीते.

डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

ILT20 के 7वें मैच में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स का मुकाबला डेजर्ट वाइपर्स से हुआ. इस मैच में पोलार्ड ने 23 गेंदों में 36 रनों की उपयोगी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. हालांकि, मुंबई की टीम यह मैच 5 विकेट से हार गई. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसे वाइपर्स ने 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ भले ही पोलार्ड की टीम को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनकी पारी ने दर्शकों का मनोरंजन किया और एक नया रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया. फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पोलार्ड का यह निरंतर प्रदर्शन साबित करता है कि वह अब भी टी20 क्रिकेट के बड़े सितारे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में BBL मैच के दौरान हुआ हादसा, आग लगने से रोकना पड़ा मैच, दर्शकों में फैला डर

करुण नायर की विदर्भ ने रुतुराज की महाराष्ट्र को हराया, अब फाइनल में इस टीम से होगा मुकबला 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >