8 गेंदों में 7 छक्के- शेर न तो बूढ़ा हुआ और न कमजोर, कीरोन पोलार्ड ने मचाया तहलका, Video

Kieron Pollard power show smashed 7 sixes in 8 balls: 38 वर्षीय किरोन पोलार्ड ने CPL 2025 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की. महज 8 गेंदों पर 7 छक्के जड़कर उन्होंने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ संख्या है और क्यों वे टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.

Kieron Pollard power show smashed 7 sixes in 8 balls: किरोन पोलार्ड की उम्र अब 38 साल है. वे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं. कई टीमों के साथ तो वे कोट की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. लेकिन उनके बल्ले का जादू अब भी बरकरार है. कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 के 19वें मुकाबले में उन्होंने ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की. पोलार्ड ने अपनी विस्फोटक पारी में छक्कों की झड़ी लगाते हुए महज 8 गेंदों पर 7 छक्के जड़कर दर्शकों को दंग कर दिया. वे लगातार यह साबित कर रहे हैं कि उम्र सिर्फ एक संख्या है. 38 साल की उम्र में भी त्रिनबागो नाइट राइडर्स का यह पावरहाउस एक बार फिर फैंस को याद दिला गया कि क्यों उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. 

कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मुकाबले में पोलार्ड ने पावर हिटिंग का ऐसा अद्भुत नजारा पेश किया जिसने सबको हैरान कर दिया. जब वह बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम को रफ्तार की जरूरत थी. शुरुआत में पोलार्ड ने खुद को सेट करने में समय लिया. 13 गेंदों पर उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए, जो उनके अंदाज से बिल्कुल अलग था. लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह पूरी तरह से तबाही जैसा था. पोलार्ड अचानक गियर बदलते हुए गेंदबाजों पर टूट पड़े. उन्होंने महज आठ गेंदों में सात छक्के जड़ दिए और गेंद को आसानी से बाउंड्री के बाहर पहुंचाया. अपनी अंतिम 16 गेंदों में पोलार्ड ने 53 रन ठोक डाले, वो भी 331.25 की हैरतअंगेज स्ट्राइक रेट से.

6, 6, 0, 6, 6, 6, 6, 6 से पोलार्ड ने पैट्रियट्स को दहलाया

उनकी पूरी पारी 29 गेंदों पर 65 रन की रही, जिसमें आठ छक्के और दो चौके शामिल थे. उनकी बल्लेबाजी का सबसे बड़ा आकर्षण उनकी आखिरी आठ गेंदों का सिलसिला था- 6, 6, 0, 6, 6, 6, 6, 6. यह ऐसा था जैसे  गेंदबाजों पर प्रलय आ गया हो. विपक्षी टीम के लिए यह एक बुरा सपना था, लेकिन फैंस के लिए यह पुराना पोलार्ड था, जिसने सभी को उनके सुनहरे दिनों की याद दिला दी. उनकी इस आतिशबाजी की बदौलत ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए. इसमें निकोलस पूरन ने 38 गेंदों पर 52 रन, डैरेन ब्रावो ने 21 रन और कॉलिन मुनरो ने 17 रन जोड़े. इसमें पोलार्ड की निकोलस पूरन के साथ चौथे विकेट के लिए 49 गेंदों पर 90 रन की अहम साझेदारी का बड़ा योगदान रहा.

12 रन से जीता ट्रिनबागो नाइट राइडर्स

इसके जवाब में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 167 रन ही बना सका. पैट्रियट्स की ओर से एविन लुइस और आंद्रे फ्लेचर ने पहले विकेट के लिए 96 रन की शानदार साझेदारी की. लुइस ने 42 रन तो फ्लेचर ने 67 रन की पारी खेली. लेकिन उसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका. लगातार गिरते विकेटों की वजह से टीम उबर नहीं पाई और 12 रन से मुकाबला गंवा बैठा. ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सबसे सफल गेंदबाज नाथन एडवार्ड रहे. उन्होंने 3.2 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए. निकोलस पूरन की कप्तानी में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स पाइंट्स टेबल में सबसे आगे चल रही है.

ये भी पढ़ें:-

मिचेल स्टार्क ने T20I से लिया संन्यास, इस वजह से अचानक लिया ये बड़ा फैसला

Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज ने लिया संन्यास, ‘रोज 150 छक्के’ लगाने का दावा कर टीम में ली थी एंट्री

भारत करेगा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की मेजबानी, इस शहर में होंगे ताबड़तोड़ मुकाबले

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >