Fact Check : क्या कपिल देव का हो गया है अपहरण ? सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Kapil dev viral video : वीडियो में दिख रहे शख्स के हाथ बंधे हुए हैं और मुंह कपड़े से आधा ढंका हुआ है. पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के जैसा दिखने वाला शख्स आखिर है कौन जिसके अपहरण की खबरें वायरल हैं. आप भी देखें ये वीडियो

Kapil dev viral video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं. इस वीडियो को पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. गंभीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो साझा किया है जिसमें विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव जैसे दिखने वाला एक शख्स नजर आ रहा है. इस शख्स के साथ दो लोग मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहे शख्स के हाथ बंधे हुए हैं और मुंह कपड़े से आधा ढंका हुआ है. गंभीर ने वीडियो शेयर कर कपिल देव की सेहत को लेकर चिंता जताई.

गौतम गंभीर ने अपने एक्स प्रोफाइल पर वीडियो पोस्ट करके लिखा कि क्या किसी और को भी यह क्लिप मिली है? आशा है कि यह वास्तव में कपिल देव नहीं हैं और कपिल पाजी ठीक हैं! इस पोस्ट में उन्होंने कपिल देव को भी टैग किया है. हालांकि अभी तक कुछ भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स आखिर है कौन ? लेकिन सोशल मीडिया पर कपिल देव के फैंस इसे एक विज्ञापन होने का दावा कर रहे हैं. फैंस ने व्यूज के लिए इतना नीचे गिरने पर विज्ञापन कंपनियों की आलोचना की है.

Also Read: वर्ल्ड कप जीत सकती है टीम इंडिया, विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने की भविष्यवाणी

आपको बता दें कि कपिल देव को आखिरी बार वाराणसी में देखा गया था जब वह उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास समारोह में पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर के साथ पीएम मोदी के साथ शामिल हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >