एबी डिविलियर्स को दक्षिण अफ्रीका की टी-20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं जोंटी रोड्स

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा है कि टी-20 विश्व कप जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को एबी डिविलियर्स को टीम में वापिस लाना चाहिए. मई 2018 में संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है.

नयी दिल्ली : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने कहा है कि टी-20 विश्व कप जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को एबी डिविलियर्स को टीम में वापिस लाना चाहिए. मई 2018 में संन्यास ले चुके डिविलियर्स ने दो साल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. उन्होंने बाद में बताया कि उन्होंने पिछले साल 50 ओवरों का विश्व कप खेलने की पेशकश की थी लेकिन राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने ठुकरा दी.

रोड्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा, ‘मैं एबी डिविलियर्स का बड़ा प्रशंसक हूं. अगर आपको टी-20 विश्व कप जीतना है तो उसके लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे.’ उन्होंने कहा, ‘कई लोग देखेंगे कि वह आईपीएल में कैसा खेलते हैं. मैं बिग बैश में उन्हें देख रहा हूं. वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं.’

उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि डिविलियर्स को टीम में लाने का मतलब यह है कि जो खिलाड़ी पूरी तैयारी में जुड़ा रहा, उसे बाहर करना होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि एबी डिविलियर्स हमारे लिए विश्व कप खेले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >