तूफान सी तेजी, जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में मचाया कहर, रिकॉर्ड गेंदबाजी से पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड का विकेट लेते ही वे सबसे कम गेंदों पर 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी कहरदार गेंदबाजी का जलवा बरकरार रखा है. वे अब दुनिया में सबसे बेहतरीन एवरेज के साथ 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने चौथे टेस्ट मैच में 11 गेदों पर ही तीन विकेट निकालकर जिस तेजी के साथ झटके दिए, ऑस्ट्रेलिया उससे उबर पाने में नाकाम रहेगा. वे कंगारू बल्लेबाजी की दूसरी पारी में अब तक चार विकेट झटक चुके हैं. इस मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 4 विकेट लिए थे. कुल मिलाकर अब तक वे इस मैच में 8 विकेट ले चुके हैं. ट्रेविस हेड उनके 200वें शिकार रहे. इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम एवरेज और सबसे कम गेदों पर 200 विकेट लेने के मामले में चौथे नंबर पर आकर कीर्तिमान बना दिया है.

बुमराह ने सबसे 200 विकेट लेने में सबसे कम एवरेज रखा है. उन्होंने मैल्कम मार्शल का 20.94 का एवरेज पीछे छोड़तेत हुए 19.38 की औसत से 202 विकेट हासिल कर लिए हैं. जसप्रीत बुमराह ने अपने 44वें टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की है. 20 से भी कम की औसत के साथ 200 विकेट लेने वाले वे दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. टेस्ट क्रिकेट में अभी तक किसी भी गेंदबाज ने 4000 रन देने से पहले 200 विकेट हासिल नहीं किया था. बुमराह ने 3912 रन देकर 200 विकेट झटक दिए हैं. 

सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज

बुमराह ने अपने 200 विकेट पूरे करने के लिए चौथी सबसे कम गेंदें भी ली हैं. उन्होंने 8448 गेंदों पर यह सफलता प्राप्त की है. इस सूची में सबसे ऊपर पाकिस्तान के वकार यूनिस हैं, उन्होंने 7725 गेंदों पर 200 विकेट लिए थे. दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका डेल स्टेन हैं, जिन्होंने 7848 गेंद पर और तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के ही कैगिसो रबाडा हैं, जिन्होंने 8153 गेंदों पर 200 विकेट लिए थे.

वकार यूनिस- 7725 गेंद

डेल स्टेन- 7848 गेंद

कगिसो रबाडा- 8153 गेंद

जसप्रीत बुमराह- 8484 गेंद

बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई पारी में पहला झटका सैम कोंस्टास को क्लीन बोल्ड करके दिया. पहली पारी में उनकी गेंदों पर दो छक्का लगाने वाले कोंस्टास को बुमराह ने टिकने का कोई मौका नहीं दिया. उसके बाद उन्होंने तूफान की तेजी से 12 गेंदों पर तीन विकेट उड़ाए. पहले शानदार फॉर्म में चल रहे ट्रेविस हेड को नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच आउट करवाया, उसके बाद मिचेल मार्श ऋषभ पंत के हाथों लपके गए और 12वीं गेंद पर एलेक्स कैरी को क्लीन बोल्ड कर दिया. बुमराह की कहर ढाती गेंदों का कंगारू बल्लेबाज कोई तोड़ नहीं ढूंढ पा रहे है. इस सीरीज में बुमराह ने अब तक 29 विकेट हासिल कर चुके हैं.

आंखों में आंसू और दिल के जज्बात, नीतीश के पिता ने सुनील गावस्कर के पैरों में धर दिया माथा

खामोश! ‘डीएसपी’ सिराज ने ख्वाजा का विकेट उखाड़कर किया सेलीब्रेट, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को चुप रहने का किया इशारा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >