वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बने जसप्रीत बुमराह और स्मृति मंधाना, निकोलस पूरन को भी मिला बड़ा सम्मान

विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 में जसप्रीत बुमराह को दुनिया का अग्रणी पुरुष क्रिकेटर चुना गया है. बुमराह ने 2024 में 200 टेस्ट विकेट 20 से कम की औसत से लेकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. उनके साथ ही स्मृति मंधाना को अग्रणी महिला क्रिकेटर नामित किया गया, जिन्होंने साल में सबसे ज्यादा रन बनाए.

Jasprit Bumrah and Smriti Mandhana: मंगलवार को जारी हुई विजडन क्रिकेटर्स अल्मनैक 2024 की ताजा संस्करण में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को दुनिया का अग्रणी पुरुष क्रिकेटर (Leading Men’s Cricketer in the World) नामित किया गया है. बुमराह 2024 में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टेस्ट इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बने, जिन्होंने 200 विकेट 20 से कम की औसत से लिए. बुमराह के साथ ही स्मृति मंधाना को अग्रणी महिला क्रिकेटर (Leading Women’s Cricketer in the World) के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने साल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 

बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान शानदार गेंदबाजी की और 13.06 की औसत से 32 विकेट लेकर लगभग अकेले दम पर भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई की. 2024 में उन्होंने कुल 21 मैचों में 86 विकेट 13 की औसत से लिए. इसके अलावा, उन्होंने जून में कैरेबियाई द्वीपों में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई. हालांकि, इस शानदार साल के बाद पीठ की चोट के चलते वह चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा नहीं बन पाए. मार्च 2023 में उनकी पीठ की सर्जरी हुई थी और तब से उन्होंने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है. आईपीएल 2025 के ज़रिए उन्होंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की है.’

वहीं भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी इतिहास रचते हुए दुनिया की अग्रणी महिला क्रिकेटर (Leading Women’s Cricketer in the World) का खिताब हासिल किया. 2024 में मंधाना ने सभी फॉर्मेट में कुल 1659 रन बनाए, जो महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन हैं. उन्होंने चार एकदिवसीय शतक जड़े और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून में 149 रन की टेस्ट पारी खेलकर अपना दूसरा टेस्ट शतक भी पूरा किया.

वहीं वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को दुनिया का अग्रणी टी20 खिलाड़ी (Leading T20 Player in the World) नामित किया गया. 2024 में पूरन ने 21 मैचों में 25.77 की औसत और 142.33 के स्ट्राइक रेट से 464 रन बनाए. वे आईपीएल 2025 में अब तक 8 मैचों में 368 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. इसके अलावा विजडन ने पांच क्रिकेटरों को साल 2024 का बेस्ट क्रिकेटर चुना है. इसमें गस एटकिंसन, लियाम डॉसन, सोफी एक्लेस्टन, जेमी स्मिथ और डैन वॉरॉल शामिल हैं. 

विजडन फाइव में शामिल होना क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित उपलब्धियों में से एक माना जाता है. इस क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर की शुरुआत 1889 में हुई थी और 1891 से इसे पाँच खिलाड़ियों तक सीमित कर दिया गया. तब से हर साल पाँच खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जाता रहा है, केवल युद्ध और कुछ अन्य असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर. इस पुरस्कार के लिए केवल इंग्लैंड की गर्मियों में दिए गए प्रदर्शन को ही ध्यान में रखा जाता है और कोई भी खिलाड़ी इसे दोबारा नहीं जीत सकता. 

राजस्थान रॉयल्स पर फिक्सिंग का आरोप, दो मैचों में नजदीकी हार के बाद उठा सवाल, हुई जांच की मांग

टी20 रिटायरमेंट के बावजूद रोहित, विराट और जडेजा को BCCI ए+ कांट्रैक्ट, कैसे हुआ ये फैसला?

‘दोहरा रवैया! विराट को बैन करो’, कोहली की हरकत पर नाराज फैन, BCCI से कड़ी सजा की उठाई मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >