जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, भारत की ओर से हासिल की ऑलटाइम सर्वोच्च रेटिंग

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह आईसीसी की हालिया रैंकिंग में 907 रेटिंग के साथ सबसे ऊपर हैं. इस रेटिंग के साथ वे किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रेटिंग प्राप्त करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. ICC Ratings

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को जारी आईसीसी रैंकिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बुमराह अब टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में 907 रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले, वे पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन के साथ 904 रेटिंग पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हासिल करने वाले खिलाड़ी थे, लेकिन अब उन्होंने अश्विन को पीछे छोड़ दिया है. बुमराह इस समय चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से खतरनाक साबित हुए हैं, जहां उन्होंने अब तक 30 विकेट लिए हैं और वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं. ICC Rating

सर्वकालिक रेटिंग में 17वें स्थान पर हैं बुमराह

भारत की ओर से सर्वोच्च रेटिंग पाने वाले बुमराह आईसीसी की ओवरऑल रैंकिंग में 17वें नंबर पर इंग्लैंड के डेरेक अंडरवुड के साथ अपना स्थान साझा कर रहे हैं. अगर गेंदबाजों की बात करें तो सर्वाकालिक सर्वोच्च रेटिंग इंग्लैंड के सिडनी बॉर्न्स ने हासिल की थी. तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स 932 रेटिंग हासिल की थी. दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही जॉर्ज लोहमैन 931 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ हैं. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज इमरान खान 922 प्वाइंट्स के साथ तीसरे और श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 920 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ चौथे स्थान पर हैं.

पांचवें मैच में बना सकते हैं और भी रिकॉर्ड्स

बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है. उन्होंने 4 मैचों में 30 विकेट लेकर कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पांचवें और आखिरी मैच बुमराह के पास कई और कीर्तिमान बनाने का मौका होगा. वे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का हरभजन सिंह का 2000-01 में बनाया गया 32 विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इसके साथ ही वे बीएस चंद्रशेखर के किसी सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 1972-73 में सबसे ज्यादा 35 विकेट लिए थे. वैसे किसी एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट सिडनी बार्नेस ने लिए हैं, उन्होंने द. अफ्रीका के खिलाफ 1913-14 में 4 मैचों में 49 विकेट लिए थे.

25 सालों से नहीं खुला जीत का खाता, जानें कैसे हैं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टीम इंडिया के रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भी मिला फायदा

बुमराह के साथ पैट कमिंस को भी इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी का फायदा मिला है. कमिंस इस बार की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चार मैचों में 20 विकेट हासिल कर चुके हैं. वह गेंदबाजों की रैंकिंग में 15 अंको के उछाल के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. पैट कमिंस 837 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ तीसरे तो 843 रेटिंग के साथ जोश हेजलवुड दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

भारत को रहना होगा सतर्क, ब्रेट ली ने बताया सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर रहेगा इस खिलाड़ी का जलवा

अतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की कमी नहीं खलती, IPL 2025 से पहले बोले धोनी, पीआर और फिटनेस को लेकर भी दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >