जेसन होल्डर ने ब्लैक लाइव्स मैटर अभियान पर लोगों का जताया आभार, कहा- लोगों का समर्थन काफी मायने रखता है

जैसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का पहले टेस्ट मैच से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम) अभियान के प्रति समर्थन जताना काफी मायने रखता है

वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का पहले टेस्ट मैच से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम) अभियान के प्रति समर्थन जताना काफी मायने रखता है और माइकल होल्डिंग का नस्लवाद पर दमदार भाषण ने उन्हें उद्वेलित कर दिया था. दोनों टीमों ने बुधवार को मैच शुरू होने से पहले 30 सेकेंड तक एक घुटने के बल बैठकर बीएलएम अभियान के प्रति अपना समर्थन दिखाया.

होल्डर ने गुरुवार को ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मेरे लिए दुनिया का यही मतलब है. हर किसी का समर्थन मिल रहा है. सभी लोग इस मौके को समझ रहे हैं. ऐसे में दोनों टीमों का एक साथ समर्थन करने से वास्तव में बहुत अच्छा संदेश गया है. ” उन्होंने कहा, ‘‘मैं कल सोशल मीडिया पर देख रहा था और मैंने देखा कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने वही तस्वीर डाली थी.

हर कोई घुटने के बल बैठा था और इससे पता चलता है कि क्रिकेट जगत वास्तव में एकजुट है. लेकिन मुझे लगता है कि हम और करीब आ सकते हैं. हम क्रिकेट के लिए काफी कुछ कर सकते हैं. ” होल्डर ने मैच के दूसरे दिन आगे बढ़कर नेतृत्व किया और 42 रन देकर छह विकेट लिए जिससे उनकी टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गयी.

बुधवार को खेल शुरू होने से पहले होल्डिंग का नस्लवाद पर दमदार भाषण सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा और पूरे क्रिकेट जगत ने इसकी सराहना की. वेस्टइंडीज के दिग्गज ने कहा था कि नस्लवाद तब तक तक नहीं थमेगा जब तक कि हर किसी को इस विषय पर शिक्षित नहीं किया जाता है. उन्होंने कहा कि अश्वेतों की उपलब्धियों को जानबूझकर शिक्षा प्रणाली से हटा दिया गया.

होल्डर ने कहा, ‘‘मैंने कल माइकी (होल्डिंग) का इंटरव्यू देखा और ईमानदारी से कहूं तो उसे मैं महसूस कर रहा था. यह बेहद दमदार भाषण था. उसने सही जगह पर चोट की. ” होल्डिंग भी होल्डर का इंटरव्यू सुन रहे थे और उन्होंने कहा, ‘‘जेसन आपको मेरा आभार व्यक्त करने की जरूरत नहीं है. मेरा मानना है कि आपको मशाल अपने हाथ में लेकर उसके साथ तेजी से आगे बढ़ना है. ”

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

Published by: Prabhat Khabar

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >