नौकरी छूटी, वीजा पर मंडराया संकट… भारत के खिलाफ डेब्यू में मचाया धमाल; ऐसी है जय मूंदड़ा की कहानी

राजस्थान के टोंक में क्रिकेट सीखने वाले जय मूंदड़ा ने बेहतर भविष्य और पढ़ाई के लिए आयरलैंड का रुख किया था. पांच साल बाद उसी खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए विकेट चटकाए और आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत का हीरो बन गया. जानिए जय मूंदड़ा की कहानी…

Jai Moondra Story: भारत के खिलाफ बेलफास्ट टी20 में आयरलैंड की जीत के सबसे बड़े नायकों में शामिल रहे जय मूंदड़ा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. राजस्थान के टोंक में जन्मे मूंदड़ा ने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग भारत में ही ली. उन्होंने इम्तियाज अली और बाद में एसएस क्रिकेट क्लब के कोच मोहन सर के मार्गदर्शन में अपने खेल को निखारा और धीरे-धीरे अपनी पहचान तेज गेंदबाज के रूप में बनाई. हालांकि, आयरलैंड के लिए खेलने से पहले जय की नौकरी छूट गई और वीजा पर संकट मंडराने लगा. लेकिन जय ने हार नहीं मानी और राष्ट्रीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया.

कोविड के बाद लिया बड़ा फैसला

कोरोना महामारी के दौरान क्रिकेट गतिविधियां लगभग ठप हो गई थीं. ऐसे में जय मूंदड़ा ने अपने करियर और पढ़ाई दोनों को आगे बढ़ाने के लिए 2021 में आयरलैंड का रुख किया. वहां उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में मास्टर्स की पढ़ाई शुरू की, लेकिन क्रिकेट का सपना कभी नहीं छोड़ा. जय ने बाद में बताया कि आयरलैंड में बेहतर सुविधाएं, शानदार मैदान और क्रिकेट के लिए अनुकूल माहौल मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी.

क्लब क्रिकेट से खुला राष्ट्रीय टीम का दरवाजा

आयरलैंड पहुंचने के बाद जय मूंदड़ा ने डबलिन के लीनस्टर क्रिकेट क्लब से खेलना शुरू किया. लगातार अच्छे प्रदर्शन की बदौलत वह क्लब के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हो गए. 2023 में लीनस्टर की आयरिश सीनियर कप जीत में भी उनका अहम योगदान रहा. इसके बाद उन्होंने लीनस्टर लाइटनिंग के लिए घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित किया. चयनकर्ताओं की नजर उन पर पड़ी और जब तेज गेंदबाज जोश लिटिल चोटिल हुए तो जय को राष्ट्रीय टीम में मौका मिल गया.

नौकरी गई, वीजा पर भी बना हुआ था संकट

जय मूंदड़ा की कहानी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. भारत के खिलाफ डेब्यू से कुछ दिन पहले ही उनकी नौकरी चली गई. वह आयरलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध का हिस्सा भी नहीं थे और उनका वीजा रोजगार से जुड़ा हुआ था. ऐसे में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. हालांकि इन मुश्किल हालातों के बावजूद जय ने अपना फोकस क्रिकेट पर बनाए रखा. यही वजह रही कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बीच भी उनका प्रदर्शन प्रभावित नहीं हुआ.

भारत के खिलाफ पहली ही गेंद पर लिया विकेट

बेलफास्ट में भारत के खिलाफ डेब्यू करते हुए जय मूंदड़ा ने अपने करियर की यादगार शुरुआत की. उन्हें नई गेंद सौंपी गई और उन्होंने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया. 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई गेंद अंदर की ओर मुड़ी और स्टंप्स बिखेर गई. इसके बाद भी उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. जय ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 25 रन देकर दो अहम विकेट झटके और आयरलैंड की जीत की नींव रखी.

आयरलैंड की ऐतिहासिक जीत के बने नायक

भारत के खिलाफ यह आयरलैंड की पहली अंतरराष्ट्रीय जीत थी. चोटों के कारण कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मेजबान टीम से ज्यादा उम्मीदें नहीं थीं, लेकिन जय मूंदड़ा और मैथ्यू हॉलार्ड जैसे डेब्यू खिलाड़ियों ने मैच का रुख बदल दिया. जय की अनुशासित गेंदबाजी ने भारत को दबाव में रखा, जिसके चलते आयरलैंड ने 34 रन से यादगार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया.

‘मैंने सिर्फ प्रदर्शन पर ध्यान दिया’

मैच के बाद जय मूंदड़ा ने कहा कि भारत के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है. उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा सिर्फ अपने प्रदर्शन पर ध्यान दिया और बाकी चीजों को समय पर छोड़ दिया. राजस्थान के टोंक से निकलकर आयरलैंड की राष्ट्रीय टीम तक पहुंचने वाले जय मूंदड़ा अब हजारों युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: जोफ्रा आर्चर की बाउंसर से कांपा ट्रेंट ब्रिज, सिर पर चोट के बाद न्यूजीलैंड का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >