पिता और दो भाइयों ने जो नहीं किया, बेन करन ने वो कर दिया, हासिल किया ये बड़ा मुकाम

Ben Curran: हरारे में खेले गए तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 240 रन बनाए. इस मैच में बेन करन ने शतक लगाकर जिम्बाब्वे को जीत दिलाई.

Ben Curran: इंग्लैंड के क्रिकेटर्स सैम करन और टॉम करन के भाई बेन करन ने जिम्बाब्वे की ओर से खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा. 28 वर्षीय बेन करन ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में नाबाद 118 रन की शानदार पारी खेली, जिससे उनकी टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बेन करन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. बेन करन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह करन परिवार के पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा है. 

हरारे में खेले गए तीसरे वनडे में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 240 रन बनाए. एंडी बालबर्नी (64), लोर्कन टकर (61) और हैरी टेक्टर (51) ने अर्धशतक जड़े. आयरलैंड की शुरुआत संतोषजनक नहीं रही और टीम ने 42 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए. कप्तान पॉल स्टर्लिंग (9) और कर्टिस कैंफर (11) जल्दी आउट हो गए. 

हालांकि इसके बाद हैरी टेक्टर और एंडी बालबर्नी ने पारी को संभाला और 86 रनों की साझेदारी की. अंतिम ओवरों में लोर्कन टकर (61) और जॉर्ज डॉकरेल (2) रन बनाकर आउट हुए. जिम्बाब्वे की ओर से रिचर्ड एन्गरावा और ट्रेवर ग्वांडू ने 2-2 विकेट लिए, जबकि ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंग्टन मसाकाट्जा को 1-1 विकेट मिला.

जिम्बाब्वे ने मैच के साथ जीती सीरीज

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार शुरुआत की. बेन करन और ब्रायन बेनेट ने पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े. बेनेट ने 48 गेंदों में 48 रन बनाए, लेकिन 20वें ओवर में वह ग्रेम ह्यूम की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान क्रेग एर्विन बल्लेबाजी करने आए और तेजी से रन जुटाए.

बेन करन ने 130 गेंदों पर 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे. वहीं, क्रेग एर्विन ने 59 गेंदों में 69 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल थे. जिम्बाब्वे ने 39.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. बेन करन ने न सिर्फ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा, बल्कि अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को एक यादगार जीत दिलाई.

परिवार में पहले क्रिकेटर जिन्होंने शतक जमाया

इस मैच में खास बात रही कि बेन करन अपने परिवार में पहले क्रिकेटर बन गए, जिन्होंने शतक लगाया हो. उनके पिता केविन करन ने भी जिम्बाब्वे के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था, लेकिन वह कोई शतक नहीं बना सके. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 11 वनडे मैच खेले थे.  संन्यास के बाद केविन करन इंग्लैंड चले गए, जहां उनके बेटों सैम करन और टॉम करन ने इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेला. बेन के भाई सैम और टॉम करेन आईपीएल में भी खेलते हैं. हालांकि, बेन करन ने अपने परिवार की जड़ों को बनाए रखा और जिम्बाब्वे की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना जारी रखा. उन्होंने जिम्बाब्वे के लिए अब तक 6 वनडे और 3 टेस्ट मैच खेले हैं. बेन के भाई सैम और टॉम करेन आईपीएल में भी खेलते हैं.

विराट कोहली और स्टीव स्मिथ नहीं, ब्रेट ली इन पांच बल्लेबाजों पर लगाया दांव, जो चैंपियंस ट्रॉफी में मचाएंगे कहर

14,578 दिन और 4671 मैचों के बाद हुआ अजूबा, अमेरिका ने क्रिकेट में भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >