Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को प्रभावित करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. हालांकि, अब वैभव सूर्यवंशी एक अलग वजह से चर्चा में हैं. वैभव सूर्यवंशी अब क्रिकेट छोड़कर रसोई में अपना हाथ अजमा रहे हैं. इसके साथ ही वो मास्टरशेफ की अवतार में दिखें.
राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी खाना बनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वैभव रोटी बेलते दिख रहे हैं. वो पूरी शिद्दत के साथ रोटियां बेलने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ी खाना बनाते नजर आएं.
मम्मी से ज्यादा गोल है मेरी रोटी
वीडियो में सबसे मजेदार पल तब आता है जब वैभव रोटी बेलने के बाद उसे चारों तरफ दिखाते हैं. इसके साथ ही वो अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते है. उन्होंने रोटियों की तुलना करते हुए कहा कि ये देखो…ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है.
रोटी बेलने के बाद वैभव उस रोटी को सेंकते हुए दिख रहे है. इस दौरान उन्होंने एक सेफ की रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की. लेकिन वो रोटी मेज पर गिर गई. रोटी मेज पर गिरते ही वैभव का रिएक्शन ही चेंज हो गया. उनका ये हाव-भाव देखने लायक था. वैभव सूर्यवंशी का यह वीडियो साबित करता है कि खेल के दबाव के बीच भी वह अपनी उम्र की मासूमियत और मस्ती को जिंदा रखे हुए हैं.
मैदान पर भी जारी है वैभव का शो
आईपीएल 2026 के दौरान मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का शो लगातार जारी रहा है. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए वैभव ने अब तक 11 मैचों में 440 रन बना लिए हैं. वह इस सीजन में टॉप-5 रन स्कोरर की सूची में पांचवें नंबर मौजूद है. इस दौरान वैभव का स्ट्राइक 236 का रहा. वैभव ने अब तक इस सीजन में 38 चौके और 40 छक्के लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें: IPL 2026 प्लेऑफ की रेस हुई तेज: 15 मैच बाकी, पर टॉप-4 अब भी तय नहीं
