IPL 2025 Restart: क्या SRH को क्या बदलना पड़ेगा कप्तान? पैट कमिंस पर सामने आई बड़ी अपडेट

IPL 2025 Resumes Players Update SRH: आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है. इसके लिए फ्रेंचाइजियों को अपने खिलाड़ियों को एकत्रित करने के लिए कहा गया है. सनराइजर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या उसके कप्तान के लिए थी, लेकिन अब खबर है कि वे वापस लौट रहे हैं.

IPL 2025 Restart Players Update SRH: आईपीएल 2025 स्थगन के बाद दोबारा 17 मई से शुरू होने वाला है. भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण लीग के 58वें मैच (पंजाब किग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स) को रोक दिया गया था. इसके बाद कई विदेशी खिलाड़ियों ने अपने देश वापसी का रुख कर लिया था. हालांकि अब जब आईपीएल दोबारा शुरू हो रहा है, तो खिलाड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो सकता है. अगले महीने से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होना है, ऐसे में इन्हीं दोनों देशों के खिलाड़ियों की वापसी पर सबसे ज्यादा संशय था, हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए चिंता की बात नहीं है.  

पैट कमिंस और ट्रैविस हेड आईपीएल 2025 के फिर से शुरू होने से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टीम से दोबारा जुड़ने की उम्मीद है. ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, SRH के कप्तान कमिंस और बल्लेबाज़ हेड ने फ्रेंचाइज़ी को सूचित कर दिया है कि वे भारत लौटेंगे. कमिंस के मैनेजर नील मैक्सवेल ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान भारत लौटने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, “पैट की फ्रेंचाइज़ी के कप्तान के रूप में जिम्मेदारी है और वह वापसी की योजना बना रहे हैं.” 

मंगलवार सुबह, कमिंस और हेड को 11 जून से शुरू हो रहे WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया गया. हालांकि, यह तय नहीं था कि ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल में वापसी करेंगे या नहीं, क्योंकि हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ऑफ नेशनल टीम्स बेन ओलिवर ने कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसलों को लेकर उनके साथ मिलकर अगले दो दिनों में निर्णय लेगा कि वे भारत लौटें या नहीं.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि SRH के अन्य विदेशी खिलाड़ियों जैसे हेनरिच क्लासेन, ईशान मलिंगा, कमिंदु मेंडिस और वियान मुल्डर की वापसी को लेकर फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है. उल्लेखनीय है कि मुल्डर को डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम में चुना गया है.

पिछले साल रनर-अप रही SRH की टीम 2025 में अपनी लय खो बैठी है. पावर-हिटिंग के लिए जानी जाने वाली उनकी बल्लेबाजी इस सीजन में विफल रही, सिवाय राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए पहले मैच के. 11 में से सिर्फ 3 मैच जीतकर SRH पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है. उनका अभियान अब तीन बचे हुए बाहरी मुकाबलों के साथ समाप्त होगा, जो इस तरह हैं-

19 मई को लखनऊ में LSG के खिलाफ

23 मई को बेंगलुरु में RCB के खिलाफ

25 मई को दिल्ली में KKR के खिलाफ

WTC 2025 फाइनल: द. अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, टेंबा बावुमा को कमान, इन खिलाड़ियों को मौका

रोहित, विराट के एक साथ रिटायरमेंट पर हैरान हुए कुंबले, BCCI पर भड़के, बोले- अधिकारियों को…

रोहित के साथ ही टेस्ट क्रिकेट छोड़ना चाहते थे विराट, BCCI की कॉल ने रोका, संन्यास का कारण भी बना उसी का नियम!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >