SRH vs RR, IPL 2022: राजस्थान की हैदराबाद पर रॉयल जीत, 61 रन से हराया, चमके सैमसन-चहल

SRH vs RR, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट पर 20 ओवर में 210 रन बनाया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 149 रन ही बना पायी.

Live Updates
11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान की जीत में चमके कप्तान संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल

राजस्थान रॉयल्स की जीत में कप्तान संजू सैमसन और गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल की बड़ी भूमिका रही. संजू सैमसन ने 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रनों की तूफानी पारी खेली. जबकि युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाये. जबकि कृष्णा ने 4 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट लिये. बोल्ट ने भी 2 विकेट लिये. राजस्थान की ओर से बल्लेबाजी में बटलर ने 35, जायसवाल ने 20, पडिक्कल ने 29 गेंदों में 4 चौके और दो छक्कों की मदद से 41 रन बनाये. हेटमायर ने 13 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान ने हैदराबाद को 61 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 61 रन से हराकर आईपीएल 2022 की धमाकेदार शुरुआत की है. राजस्थान रॉयल्स के 210 रन के जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 149 रन ही बना पायी. हैदराबाद की ओर से एडेन मार्कराम ने 41 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर नाबाद रहे. हैदराबाद की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 14 गेंदों में 5 चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन की तूफानी पारी खेली. शेफर्ड ने 24 रन की पारी खेली.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद को 7वां झटका, वाशिंगटन सुंदर 40 पर आउट

हैदराबाद को 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर 7वां झटका लगा. वाशिंगटन सुंदर 14 गेंदों में दो छक्के और 5 चौकों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए. सुंदर को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

17 वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने कूल्टर-नाइल को ठोका 24 रन

17वें ओवर में वाशिंगटन सुंदर ने कूल्टर नाइल को 24 रन ठोका. सुंदर ने 17वें ओवर में एक छक्का और 4 चौके जमाये. दो रन भागकर भी लिया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

चहल की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद के 6 बल्लेबाज आउट

युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 6ठा झटका दिया. चहल ने पारी के 16वें ओवर की चौथी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड को 24 के स्कोर पर बोल्ड आउट किया. चहल अबतक 3 विकेट चटका चुके हैं.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद को पांचवां झटका, चहल ने चटकाये दो विकेट

हैदराबाद को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने अब्दुल समद को अपना दूसरा शिकार बनाया. समद ने 6 गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल 4 रन बनाया. समद का कैच रियान पराग ने लपका.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद को चौथा झटका, चहल ने अभिषेक का किया शिकार

हैदराबाद को 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौथा झटका लगा. युजवेंद्र चहल ने अभिषेक को अपना पहला शिकार बनाया. अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 9 रन बनाये. अभिषेक का कैच हेटमायर ने लपका.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद ने पावर प्ले में बनाया आईपीएल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर

हैदराबाद ने पावर प्ले में सबसे छोटा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 6 ओवर में हैदराबाद ने 3 विकेट खोकर केवल 14 रन बनाया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद को तीसरा झटका, बोल्ट ने किया पूरन का शिकार

हैदराबाद को 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. निकोलस पूरन को बोल्ट ने अपना शिकार बनाया. पूरन ने 9 गेंदों का सामना किया, जिसमें अपना खाता भी नहीं खोल पाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को दिया दूसरा झटका

प्रसिद्ध कृष्णा ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को दूसरा झटका दिया. उन्होंने पहले विलियमसन को आउट किया, फिर अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को शून्य पर आउट किया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद की खराब शुरुआत, विलियमसन 2 रन बनाकर आउट

हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पारी के दूसरे ओवर में कप्तान केन विलियमसन केवल दो रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्ण के शिकार हुए. विलियमसन ने 7 गेंदों का सामना किया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान ने हैदराबाद को दिया 211 रन का लक्ष्य

हैदराबाद के खिलाफ टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाया. जिसमें कप्तान संजू सैमसन ने 27 गेंदों में 3 चौके और 5 छक्कों की मदद से तूफानी 55 रन बनाये. जबकि पडिक्कल ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाये. जबकि बटलर ने 35, जायसवाल ने 20, हैटमायर ने 13 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाये. पराग ने 12 रन बनाये और आखिरी गेंद पर नटराजन के शिकार हुए. हैदराबाद की ओर से नटराजन और उमरान मलिक ने दो-दो विकेट चटकाये. जबकि भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान को पांचवां झटका, हेटमायर 32 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. हेटमायर 32 रन बनाकर नटराजन की गेंद पर आउट हुए. हेटमायर ने 13 गेंदों का सामना किया, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के जमाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान को चौथा झटका, सैमसन अर्धशतक जमाकर आउट

राजस्थान को 17वें ओवर की पहली गेंद पर चौथा झटका लगा. कप्तान संजू सैमसन 55 रन बनाकर पवेलियन लौट गये. सैमसन को भुवनेश्वर कुमार ने अपना शिकार बनाया. सैमसन ने 27 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जमाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

सैमसन की विस्फोटक पारी, दो छक्कों की मदद से जमाया फिफ्टी

संजू सैमसन ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 25 गेंदों में 6 छक्के और 3 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. राजस्थान ने 16 ओवर की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर 163 रन बना लिया है.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान को तीसरा झटका, पडिक्कल 41 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स को 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. देवदत्त पडिक्कल 41 रन बनाकर आउट हुए. पडिक्कल को उमरान मलिक ने अपना दूसरा शिकार बनाया. पडिक्कल ने 29 गेंदों का सामना किया, जिसमें 4 चौके और दो छक्के जमाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

सैमसन-पडिक्कल की तूफानी पारी, 13 ओवर में राजस्थान का स्कोर 138 रन

कप्तान संजू सैमसन और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी पारी के दम पर राजस्थान ने 14 ओवर की समाप्ति पर दो विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिया है. पडिक्कल 40 और सैमसन 37 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

संजू सैमसन की तूफानी पारी, राजस्थान का स्कोर 100 के पार

संजू सैमसन इस समय तूफानी पारी खेल रहे हैं. कप्तान की विस्फोटक पारी के दमपर राजस्थान ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर 101 रन बना लिया है. सैमसन के साथ क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल जमे हुए हैं.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान को दूसरा झटका, बटलर 35 रन बनाकर आउट

राजस्थान को 9वें ओवर की पहली गेंद पर दूसरा झटका लगा. बटलर को उमरान मलिक ने अपना शिकार बनाया. बटलर ने 28 गेंदों का सामना किया, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन बनाया. नये बल्लेबाज के रूप में कप्तान संजू सैमसन मैदान पर उतरे हैं.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान को पहला झटका, जायसवाल 20 रन बनाकर आउट

राजस्थान रॉयल्स को 7वें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 16 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाया. जायसवाल को रोमारियो शेफर्ड ने अपना शिकार बनाया.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

उमरान मलिक के ओवर में बटलर ने जमाये 21 रन

उमरान मलिक के ओवर में जोस बटलर ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन ठोक डाले. 4 ओवर में राजस्थान का स्कोर 34 रन है.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान की धीमी शुरुआत, 3 ओवर में केवल 13 रन

राजस्थान रॉयल्स ने पारी की शुरुआत धीमी गति से किया है. 3 ओवर में टीम का स्कोर केवल 13 रन है. बटलर और जायसवाल इस समय क्रीज पर जमे हुए हैं.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने की रॉयल्स की पारी की शुरुआत

राजस्थान रॉयल्स की ओर से यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर ने पारी की शुरुआत की. भुवनेश्वर कुमार के पहले ओवर में केवल एक रन ही दोनों जोड़ पाये.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं रॉयल्स की पारी का आगाज

जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल रॉयल्स की पारी का आगाज कर सकते हैं. बटलर किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं. वह पडिक्कल के साथ रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं जिससे सैमसन सरीखे खिलाड़ियों के लिये आसानी होगी.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान ने 2008 में जीता था आईपीएल ट्रॉफी

रॉयल्स ने दिवंगत शेन वार्न की अगुवाई में 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीता, लेकिन उसके बाद टीम कभी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पायी.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान की बल्लेबाजी संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर

रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी जो पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ बने हुए हैं लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. सैमसन ने हर साल एक या दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया लेकिन अगर रॉयल्स को अपना दूसरा खिताब जीतना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी. इससे सैमसन को इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह पक्की करने का मौका भी मिलेगा.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद ने टॉस जीता, राजस्थान की पहले बल्लेबाजी

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. संजू सैमसन की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान पर हैदराबाद का पलड़ा भारी

आईपीएल में अबतक दोनों टीमों के बीच 15 मुकाबले हो चुके हैं. जिसमें हैदराबाद की टीम ने 8 मैचों में जीत दर्ज की है, तो राजस्थान की टीम को केवल 7 मैच में जीत मिली है.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (सी), शिमरोन हेटमायर, रस्सी वैन डेर डूसन / डेरिल मिशेल, रियान पराग / नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और ट्रेंट बोल्ट.

11:23 PM. 29 Mar 22 11:23 PM. 29 Mar

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन

राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, केन विलियमसन (c), निकोलस पूरन (wk), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसेन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और टी नटराजन.

6:48 PM. 29 Mar 22 6:48 PM. 29 Mar

अब से कुछ देर बाद हैदराबाद और राजस्थान के बीच भिड़ंत

आईपीएल 2022 के 5वें मुकाबले में अब से कुछ देर बाद सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होगी. मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा.

मुख्य बातें

SRH vs RR, IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रन से हराया. टॉस गवांकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 6 विकेट पर 20 ओवर में 210 रन बनाया. जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर केवल 149 रन ही बना पायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >