SRH vs RCB Highlights: विराट कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
SRH vs RCB IPL 2023 Highlights: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली के शानदार शतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 186 रन बनाये हैं. टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. वहीं, क्रीज पर आते ही विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने अपने तेवर दिखा दिये. दोनों ने पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की. इस जीत के बाद आरसीबी का स्कोर 14 हो गया है.
SRH vs RCB Highlights: विराट कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
Live Updates
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
आरसीबी ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हैदराबाद को एक रोमांचक मुकाबले में 8 विकेट से हराया. इसी जीत ने आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. आरसीबी ने अब तक 13 मुकाबलों में 7 में जीत दर्ज कर 14 अंक हासिल कर लिये हैं. अब भी आरसीबी को लीग का एक मुकाबला खेलना है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी को 187 रनों का लक्ष्य दिया. आरसीबी ने विराट कोहली के शतक के दम पर 19.2 ओवर में यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. विराट कोहली ने फाफ डुप्लेसी के साथ पहले विकेट के लिए 172 रनों की साझेदारी की.
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
SRH vs RCB LIVE: डुप्लेसी आउट, आरसीबी को दूसरा झटका
आरसीबी को दूसरा झटका लगा है. डुप्लेसी 71 रन बनाकर आउट हो गये हैं. आरसीकी को जीत के लिए केवल 10 रनों की जरूरत है. क्रीज पर नये बल्लेबाज के रूप में मिशेच ब्रेसवेल आये हैं.
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
SRH vs RCB LIVE: आरसीबी को 12 गेंद पर चाहिए 15 रन
आरसीबी को यह मुकाबला जीतने के लिए दो ओवर में 15 रन चाहिए. विराट कोहली की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल आये हैं.
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
SRH vs RCB LIVE: विराट कोहली ने जड़ा शतक
विराट कोहली ने इस सीजन का अपना पहला आईपीएल शतक जड़ दिया है. उन्होंने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया. 63 गेंद पर 100 रन बनाकर विराट कोहली आउट हो गये हैं. कोहली का विकेट लिया.
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
SRH vs RCB LIVE: डुप्लेसी के बाद विराट कोहली ने भी जड़ा पचासा
कप्तान फाफ डुप्लेसी के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. कोहली ने आईपीएल के इस सीजन का अपना 7वां अर्धशतक जड़ा है. उन्होंने 60 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतक पूरा किया.
5:18 AM. 19 May 2311:48 PM. 18 May
SRH vs RCB LIVE: डुप्लेसी ने जड़ा अर्धशतक
फाफ डुप्लेसी ने अर्धशतक जड़ दिया है. डुप्लेसी का इस सीजन में यह आठवां अर्धशतक है. वह हर मैच में लगातार स्कोर रहे हैं. इस सीजन में अब तक सबसे अधिक रन बनाये हैं.
मुख्य बातें