RR vs PBKS Highlights: पंजाब ने दर्ज की दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को 5 रन से हराया

IPL 2023, Rajasthan Royals vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया है. बारसपारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में राजस्थान टीम 7 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने चार विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके. इससे पहले पंजाब टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों 60 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान धवन 56 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि यह पंजाब की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है.

Live Updates
11:56 PM. 5 Apr 23 11:56 PM. 5 Apr

पंजाब ने राजस्थान को 5 रन से हराया

पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया है. बारसपारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में राजस्थान टीम 7 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने चार विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके.

11:56 PM. 5 Apr 23 11:56 PM. 5 Apr

राजस्थान का सातवां विकेट गिरा, हेटमायर आउट

19.3 ओवर पर राजस्थान का सातवां झटका लगा. हेटमायर 35 रन बनाकर रन आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज जेसन होल्डर क्रीज पर आए.

11:56 PM. 5 Apr 23 11:56 PM. 5 Apr

राजस्थान का छठा विकेट गिरा, पडिक्कल आउट

नाथन एलिस ने राजस्थान रॉयल्स को एक और बड़ा झटका दे दिया है. टीम को देवदत्त पडिक्कल के रूप में छठा झटका लगा. पडिक्कल 21 रन बनाकर एलिस की गेंद पर आउट किया. दाएं हाथ के बल्ले से ध्रुव जुरेल क्रीज पर आए.

11:56 PM. 5 Apr 23 11:56 PM. 5 Apr

राजस्थान को लगा पांचवा झटका, पराग आउट

14.1 ओवर पर राजस्थान रॉयल्स को पांचवा झटका लगा. रियान पराग 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे. पराग को नाथन एलिस ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर क्रीज पर आए हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

सैमसन आउट, राजस्थान को लगा बड़ा झटका

राजस्थान को लगा बड़ा झटका टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रहे संजू सैमसन 42 रन बनाकर नाथन एलिस का दूसरा शिकार बने हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

9 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 81 रन

पंजाब के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान टीम अभी बराबरी पर चल रही है. टीम ने 9 ओवर के बाद 81 रन बनाए हैं वहीं टीम को तीन बड़े झटके भी लग चुके हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

7 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 63 रन

राजस्थान रॉयल्स ने 7 ओवर में 63 रन बना लिए हैं. टीम के लिए राहत की बात यह है कि उनके कप्तान संजू सैमसन 28 रन बनाकर अभी क्रीज पर मौजूद हैं. वहीं उनका साथ देवदत्त पड्डिकल दे रहे हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

जोस बटलर आउट, राजस्थान को लगा तीसरा झटका

राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका लग चुका है. टीम के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर 19 रन बनाकर नाथन एलिस की गेंद पर आउट हो गए हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

सैमसन और बटलर क्रीज पर 

राजस्थान के दो विकेट गिरने के बाद अभी टीम की सबसे भरोसेमंद जोड़ी जोस बटलर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं. दोनों संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

राजस्थान रॉयल्स को लगा दूसरा झटका, अश्विन आउट

राजस्थान रॉयल्स को पंजाब के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत मिली है. टीम को दूसरा झटका अश्विन के रूप में लगा है. वह बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह के दूसरे शिकार बने हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

3 ओवर के बाद राजस्थान ने बनाए 25 रन

पहले झटके के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी को अश्विन और बटलर ने संभाला है. टीम ने 3 ओवर के खत्म होने तक 25 रन बना लिए हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

राजस्थान रॉयल्स को लगा पहला झटका, जायसवाल आउट

राजस्थान रॉयल्स को मुकाबले में पहला झटका लगा है. टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 11 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू, अश्विन और जायसवाल क्रीज पर

198 रनों का पीछा करने राजस्थान रॉयल्स की टीम उतर गई है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ आर अश्विन ओपनिंग करने आए हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

पंजाब ने राजस्थान को दिया 198 रनों का लक्ष्य 

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 198 रनों का लक्ष्य दिया है. पंजाब की ओर से शिखर धवन ने 86 और प्रभसिमरन सिंह ने शादनार 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

शिखर धवन शानदार लय में कर रहे हैं बैटिंग 

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस मुकाबले में अबतक शानदार अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. धवन 51 गेंदों में 73 रन बना चुके हैं. उन्होंने अपनी पारी में अबतक 8 चौके और 2 छक्के लगाए हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स को लगा तीसरा झटका, सिकंदर रजा आउट

पंजाब किंग्स को राजस्थान के खिलाफ तीसरा झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज सिकंदर रजा 1 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं.

10:47 PM. 5 Apr 23 10:47 PM. 5 Apr

जितेश शर्मा लौटे पवेलियन पंजाब को लगा दूसरा झटका

पंजाब किंग्स दूसरा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज जितेश शर्मा चहल की गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

8:54 PM. 5 Apr 23 8:54 PM. 5 Apr

पंजाब को लगा बड़ा झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट

पंजाब किंग्स को पहला झटका लगा. 9वें की चौथी गेंद पर प्रभसिमरन सिंह 60 रन बनाकर आउट हुए. प्रभसिमरन को होल्डर ने आउट किया. बाएं हाथ के बल्ले भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

10 के रन रेट से रन बना रही है पंजाब

पंजाब किंग्स राजस्थान के खिलाफ लगभग 10 के रनरेट से रन बना रही है. पंजाब अभी 9 ओवर में 86 रन बना चुकी है. टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे प्रभसिमरन अभी 59 रनों पर बैटिंग कर रहे हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

प्रभसिमरन का शानदार अर्धशतक 

पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बैटिंग करते हुए 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

6 ओवर में पंजाब ने जड़ दिए 63 रन

प्रभसिमरन सिंह की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत पंजाब किंग्स ने 6 ओवर में 63 रन बना दिए हैं. अभी पंजाब के लिए प्रभसिमरन के साथ धवन क्रीज पर मौजूद हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

प्रभसिमरन ताबड़तोड़ अंदाज में कर रहे हैं बैटिंग

पंजाब किंग्स के युवा सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. वह अभी 15 गेंदों पर 30 रन बना चुके हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स तेजी से बना रही है रन

पंजाब किंग्स राजस्थान के खिलाफ तेजी से रन बना रही है. टीम के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह अभी 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं धवन 12 रनों पर नाबाद हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स ने 2 ओवर में बनाए 16 रन

पंजाब किंग्स पहले दो ओवर में अच्छी बल्लेबाजी की है. टीम ने 16 रन बना लिए हैं. अभी प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई. टीम के लिए शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करने आए हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

संजू सैमसन या शिखर धवन कौन मारेगा बाजी

संजू सैमसन और शिखर धवन के बीच आज गुवाहटी में जंग देखने को मिलेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम आज बाजी मारेगी.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स ने भी प्लेइंग 11 में नहीं किया बदलाव

पंजाब किंग्स ने भी राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में कोई भी बदलाव अपने प्लेइंग इलेवन में नहीं किया है. पंजाब भी यहां अपना दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है राजस्थान की टीम

राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है. राजस्थान इस मुकाबले को जीतकर अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी .

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

बटलर आज भी कर सकते हैं छक्कों की बारिश

राजस्थान के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि वह इस मुकाबले में छ्क्कों की बारिश कर सकते हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम क्यूरन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

राजस्थान की प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

राजस्थान ने जीता टॉस पहले बॉलिंग का फैसला

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं टीम में कोई बदलाव भी नहीं किया गया है.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

सैम कुर्रन को करना होगा कमाल 

पंजाब किंग्स के स्टार आलराउंडर सैम कुर्रन को आज के मुकाबले में कमाल करना होगा. वह आईपीएल 2023 के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ऐसे में पंजाब को उनसे काफी उम्मीदे हैं.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

लोकल ब्वॉय रियान पराग के लिए बेहद खास होगा मुकाबला

राजस्थान रॉयल्स के युवा आलराउंडर रियान पराग के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहेगा. दरअसल, वह गुवाहटी उनका होम ग्राउंड है. ऐसे में आज के मुकाबले में वह शानदार प्रदर्शन कर इस मैच को और भी यादगार बनाना चाहेंगे.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

राजस्थान रॉयल्स ने क्यों गुवाहटी को बनाया दूसरा होम ग्राउंड

राजस्थान रॉयल्स आज पंजाब किंग्स के खिलाफ गुवाहटी में मैच खेलेगी. राजस्थान रॉयल्स देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहती है. इस वजह से संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम ने गुवाहाटी में मैच खेलने का फैसला किया है और इसे अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), सिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा, शाहरुख़ खान, सैम कुरेन, नैथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रियान पराग, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल.

8:17 PM. 5 Apr 23 8:17 PM. 5 Apr

कब और कहां देखें मुकाबला?

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2023 का आठवां मुकाबला आज (5 अप्रैल) गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

5:42 PM. 5 Apr 23 5:42 PM. 5 Apr

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में पहली बार आईपीएल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि, टी20 मुकाबलों के लिहाज से यहां की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है. यहां बल्लेबाजों को गेंद के बाउंस होने से मदद मिलेगी. पिछले 6 मैचों की बात करें तो पहले बॉलिंग करने वाली टीम यहा केवल 6 में से 2 मैच जीती है. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

मुख्य बातें

IPL 2023, Rajasthan Royals vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया है. बारसपारा स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में राजस्थान टीम 7 विकेट खोकर 192 रन ही बना सकी. पंजाब के लिए नाथन एलिस ने चार विकेट चटकाए. जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके. इससे पहले पंजाब टीम की ओर से प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंदों 60 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान धवन 56 गेंदों पर 86 रन बनाकर नाबाद रहे. बता दें कि यह पंजाब की इस सीजन में लगातार दूसरी जीत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >