KKR vs LSG Highlights: लखनऊ ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को 1 रन से हराया, प्लेऑफ में बनायी जगह

KKR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 के शनिवार के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. रिंकू सिंह का जादू आज नहीं चला और वह आखिरी ओवर में 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. उन्होंने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन आखिरी गेंद पर 8 रन नहीं बना पाये. आखिरी गेंद तक चले रोमांच में लखनऊ ने जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 176 रन बनाये. निकोलस पूरन ने अर्धषतक जड़ा. जवाब में केकेआर 175 रन ही बना सकी और यह मुकाबला एक रन से हार गयी.

Live Updates
5:16 AM. 21 May 23 11:46 PM. 20 May

लखनऊ ने केकेआर को 1 रन से हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रोमांचक मुकाबले में एक रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ लखनऊ प्लेऑफ में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गयी है. रिंकू सिंह ने केकेआर को जीताने के लिए आखिरी ओवर में काफी परिश्रम किया, लेकिन वह अपनी टीम को जीता नहीं पाये.

5:16 AM. 21 May 23 11:46 PM. 20 May

रिंकू सिंह ने जड़ा अर्धशतक

रिंकू सिंह ने 19वें ओवर में छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. 6 गेंद पर केकेआर को जीत के लिए अब 21 रनों की जरूरत है. रिंकू सिंह स्ट्राइक पर नहीं हैं. केकेआर को अपने इस बल्लेबाज से अब भी जीत की उम्मीद होगी.

5:16 AM. 21 May 23 11:46 PM. 20 May

केकेआर को जीत के लिए 12 गेंद पर चाहिए 41 रन

केकेआर को यह मुकाबला जीतने केलिए 12 गेंद पर 41 रनों की जरूरत है. आईपीएल में केकेआर के हीरो रहे रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं. रिंकू सिंह 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

5:16 AM. 21 May 23 11:46 PM. 20 May

केकेआर को छठा झटका, सुनील नारायण आउट

सुनील नारायण के रूप में केकेआर को आखिरी समय में छठा झटका लगा है. सुनील नारायण रन आउट हो गये हैं. उन्होंने मात्र 1 रन का योगदान किया.

4:35 AM. 21 May 23 11:05 PM. 20 May

कोलकाता का पांचवा विकेट गिरा, आंद्रे रसेल आउट

15.4 ओवर पर कोलकाता को पांचवां झटका लगा. आंद्रे रसेल 7 रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए. शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आए हैं.

4:35 AM. 21 May 23 11:05 PM. 20 May

कोलकाता का चौथा विकेट गिरा, गुरबाज आउट

14 ओवर की चौथी गेंद पर गुरबाज 10 रन बनाकर आउट हुए. इसी के साथ कोलकाता का चौथा विकेट भी गिर गया. आंद्रे रसेल क्रीज पर आए हैं.

मुख्य बातें

KKR vs LSG Highlights: आईपीएल 2023 के शनिवार के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. रिंकू सिंह का जादू आज नहीं चला और वह आखिरी ओवर में 21 रन बनाकर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. उन्होंने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली लेकिन आखिरी गेंद पर 8 रन नहीं बना पाये. आखिरी गेंद तक चले रोमांच में लखनऊ ने जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 176 रन बनाये. निकोलस पूरन ने अर्धषतक जड़ा. जवाब में केकेआर 175 रन ही बना सकी और यह मुकाबला एक रन से हार गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >