GT vs SRH Highlights: हैदराबाद को 34 रन से हराकर गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

GT vs SRH Highlights: आईपीएल 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर प्लंऑफ में जगह बना ली है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शतक के दम पर 188 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी. भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाये लेकिन अपनी टीम हैदराबाद को जीत नहीं दिला पाये. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाकर जीत की पटकथा लिखी. गुजरात आईपीएल 2023 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है.

Live Updates
11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

गुजरात ने हैदराबाद को 34 रन से हराया 

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक के बाद मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की तूफानी गेंदबाजी से डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर प्ले ऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी. टाइटंस के 13 मैच में नौ जीत से 18 अंक हो गये हैं और टीम का लीग चरण के बाद शीर्ष दो में रहना तय हो गया है. इस हार के साथ सनराइजर्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स के बाद प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी. टाइटंस ने गिल की 58 गेंद में 13 चौकों और एक छक्के से 101 रन की पारी के अलावा साई सुदर्शन (47) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिए 147 रन की साझेदारी से नौ विकेट पर 188 रन बनाये. इन दोनों के अलावा हालांकि टाइटंस का कोई बल्लेबाज दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाया.

11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

भुवनेश्वर कुमार आउट

भुवनेश्वर कुमार 27 रन बनाकर आउट हो गये हैं. गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पांच विकेट चटकाये थे, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये.

11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

हैदराबाद को सातवां झटका, मैक्रो यान्सेन आउट

मैक्रो यॉन्सेन के रूप में हैदराबाद को सातवां झटका लगा है. हैदराबाद की पूरी टीम लड़खड़ा गयी है.

11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

हैदराबाद को छठा झटका, अब्दुल समद आउट

मोहित शर्मा ने अपने स्पेल के पहले ही ओवर में दूसरी सफलता हासिल की है. हैदराबाद को छठा झटका लगा है. अब्दुल समद आउट हो गये हैं. समद 4 रन बनाकर आउट हो गये हैं.

11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

सनवीर सिंह आउट, हैदराबाद को पांचवां झटका 

हैदराबाद की आधी टीम 50 रन के अंदर ही पवेलियन लौट गयी हैं. पांचवें बल्लेबाज के रुप में सनवीर सिंह 7 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मोहित शर्मा की गेंद पर साई सुदर्शन ने सनवीर का कैच पकड़ा. हैदराबाद के हाथ से अब यह मुकाबला निकलते दिख रहा है.

11:31 PM. 15 May 23 11:31 PM. 15 May

हैदराबाद ने पावर प्ले में बनाये 45 रन

पावर प्ले में हैदराबाद ने चार विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाये हैं. मोहम्मद शमी ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया है. हैदराबाद के बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं.

9:51 PM. 15 May 23 9:51 PM. 15 May

शमी की घातक गेंदबाजी, हैदराबाद को दिया तीसरा झटका

मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को तीसरे ओवर में तीसरा झटका दिया. उन्होंने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर राहुल त्रिपाठी को आउट किया. त्रिपाठी ने दो गेंदों का सामना किया, जिसमें केवल एक रन बनाये.

9:51 PM. 15 May 23 9:51 PM. 15 May

हैदराबाद को दूसरा झटका, अभिषेक शर्मा आउट

सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा. यश दयाल ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा को आउट किया. अभिषेक ने 5 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से 4 रन बनाया.

9:51 PM. 15 May 23 9:51 PM. 15 May

गुजरात की अच्छी शुरुआत, शमी ने अनमोलप्रीत को किया आउट

पहले बल्लेबाजी करने वाली गुजरात की टीम ने गेंदबाजी में भी अच्छी शुरुआत की. मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में हैदराबाद को पहला झटका दिया. शमी ने पांचवीं गेंद पर अनमोलप्रीत को अपना शिकार बनाया. अनमोलप्रीत 4 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात ने हैदराबाद को दिया 189 रनों का लक्ष्य

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के शतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 189 रनों का लक्ष्य दिया है. टाइटंस की ओर से शुभमन गिल ने 101 जबकि साई सुदर्शन ने 47 रन बनाये. सनराइजर्स की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट चटकाये. भुवनेश्वर के आखिरी ओवर में चार विकेट गिरे.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

आखिरी ओवर में गिरे 4 विकेट

पारी की आखिरी ओवर में गुजरात के 4 विकेट गिरे हैं. भुवनेश्वर कुमार ने तीन खिलाड़ियों को कैच आउट कराया, जबकि एक बल्लेबाज को रन आउट भी किया. आखिरी ओवर में भुवनेश्वर ने केवल एक रन दिया.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात को छठा झटका, गिल शतक बनाकर आउट

शुभमन गिल शतक बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 56 गेंद पर शतक जड़ा है. यह आईपीएल का उनका पहला शतक है. गुजरात को छठा झटका लगा है.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

शुभमन गिल ने जड़ा शानदार शतक

शुभमन गिल ने 56 गेंद पर शानदार शतक जड़ दिया है. उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 1 छक्का जड़ा है. गिल का आईपीएल में यह पहला शतक है. उन्होंने टी नटराजन की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

राहुल तेवतिया आउट, गुजरात को पांचवां झटका

राहुल तेवतिया तीन रन बनाकर आउट हो गये हैं. एक बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में तेवतिया बाउंड्री पर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर दासुन सनाका आये हैं.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात को तीसरा झटका, हार्दिक पांड्या आउट

गुजरात टाइटंस को तीसरा झटका लगा है. कप्तान हार्दिक पांड्या 8 रन बनाकर आउट हो गये हैं. पांड्या की जगह बल्लेबाजी करने डेविड मिलर क्रीज पर आये हैं. पांड्या का कैच राहुल त्रिपाठी ने पकड़ा. भुवनेश्वर कुमार को दूसरी सफलता मिली है.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

साई सुदर्शन आउट, गुजरात को दूसरा झटका

साई सुदर्शन 47 रन बनाकर आउट हो गये हैं. मैक्रो यान्सेन की गेंद पर टी नटराजन ने सुदर्शन का कैच पकड़ा है. सुदर्शन की जगह बल्लेबाजी करने हार्दिक पांड्या क्रीज पर आये हैं. गुजरात को 147 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

10 ओवर में गुजरात ने पार किया 100 का आंकड़ा

10 ओवर में गुजरात ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच गुजरात को ऋद्धिमान साहा के रूप में एक झटका लगा है. शुभमन गिल 64 और साई सुदर्शन 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ दिया है. गिल ने 22 गेंद पर 52 रन बना लिये हैं. उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके लगाये. 7 ओवर की समाप्ति पर गुजरात का स्कोर 78 रन है.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

पावर प्ले में गुजरात ने बनाये 65 रन

शुभमन गिल ही हार्ड हिटिंग के दम पर गुजरात ने पावर प्ले में 65 रन बना लिये हैं. गिल 16 गेंद पर 36 रन बनाकर खेल रहे हैं. साई सुदर्शन उनका भरपूर साथ दे रहे हैं. सुदर्शन ने भी 21 रन बना लिये हैं. गुजरात को पावर प्ले में साहा के रूप में एक झटका लगा है.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात ने 4 ओवर में ही बना डाले 50 रन

पहले ओवर में ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवाने के बावजूद गुजरात ने रनों की गति तेज रखी है. शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने तेजी से रन बटोरते हुए 4 ओवर में ही 50 रन बना लिये हैं. सुदर्शन 14 और गिल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

साहा आउट, गुजरात को पहला झटका

ऋद्धिमान साहा पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है. भुवनेश्वर कुमार ने साहा को आउट किया है. साहा की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर साई सुदर्शन आये हैं.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात की बल्लेबाजी शुरू, गिल और साहा क्रीज पर

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. सलामी बल्लेबाज के तौर पर शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर मौजूद हैं. हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं.

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, मयंक मारकंडे, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

गुजरात की प्लेइंग XI

शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद

9:25 PM. 15 May 23 9:25 PM. 15 May

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का फैसला

सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है. गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी और एक बड़ा स्कोर करने का प्रयास करेगी. इस मैच में जीत दर्ज कर गुजरात प्लेऑफ में प्रवेश करने का लक्ष्य रखेगी.

7:14 PM. 15 May 23 7:14 PM. 15 May

गुजरात की टीम स्पेशल मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंची

हैदराबाद के खिलाफ स्पेशल मैच के लिए गुजरात की टीम स्टेडियम पहुंच गई है. इस मुकाबले में गुजरात की टीम लैवेडंर कलर की जर्सी पहनकर उतरेगी. इसके जरिए टीम कैंसर के खिलाफ चल रही जंग को सपोर्ट करेगी.

7:14 PM. 15 May 23 7:14 PM. 15 May

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), अनमोलप्रीत सिंह, राहुल त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी

7:14 PM. 15 May 23 7:14 PM. 15 May

गुजरात की संभावित प्लेइंग 11

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहित शर्मा, नूर अहमद और मोहम्मद शमी

7:14 PM. 15 May 23 7:14 PM. 15 May

हेड टू हेड आंकड़े में कौन आगे

आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अबतक कुल 2 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें एक मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया है. तो वहीं एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा है. ऐसे में हेड टू हेड आंकड़े में दोनों टीमें बराबरी पर चल रही है. वहीं आज होने वाले मुकाबले में जो टीम जीतेगी वह हेड टू हेड आंकड़े में आगे निकल जाएगी.

7:14 PM. 15 May 23 7:14 PM. 15 May

पिच रिपोर्ट

गुजरात की नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां तेज गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

6:01 PM. 15 May 23 6:01 PM. 15 May

कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 62वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

मुख्य बातें

GT vs SRH Highlights: आईपीएल 2023 में सोमवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराकर प्लंऑफ में जगह बना ली है. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के शतक के दम पर 188 रन बनाये. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना सकी. भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी की और 5 विकेट चटकाये लेकिन अपनी टीम हैदराबाद को जीत नहीं दिला पाये. गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 विकेट चटकाकर जीत की पटकथा लिखी. गुजरात आईपीएल 2023 के प्ले ऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >