GT vs DC Highlights: दिल्ली ने गुजरात को 5 रनों से हराया, ईशांत शर्मा बने जीत के हीरो
GT vs DC Highlights: आईपीएल 2023 के 44वें मुकाबले में मंगलवार (2 मई) को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने गुजरात को 131 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 125 रन ही बना सकी और यह मुकाबला हार गई. दिल्ली के लिए इस मैच में जीत के हीरो अमन खान और ईशांत शर्मा बने. अमन ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया वहीं ईशांत ने इस मैच के आखिरी ओवर में 12 रन बचा लिए और दिल्ली को महत्वपूर्ण 2 अंक दिलाए.
GT vs DC Highlights: दिल्ली ने गुजरात को 5 रनों से हराया, ईशांत शर्मा बने जीत के हीरो
Live Updates
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
दिल्ली ने गुजरात को 5 रनों से हराया
आईपीएल 2023 के 44वें मुकाबले में मंगलवार (2 मई) को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रनों से हरा दिया. दिल्ली के लिए इस मैच में जीत के हीरो अमन खान और ईशांत शर्मा बने. अमन ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया वहीं ईशांत ने इस मैच के आखिरी ओवर में 12 रन बचा लिए और दिल्ली को महत्वपूर्ण 2 अंक दिलाए.
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
12 गेंदों पर गुजरात को चाहिए 33 रन
गुजरात और दिल्ली के बीच मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है. टीम को 12 गेंदों पर 33 रन चाहिए. अभी टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और राहुल तेवतिया क्रीज पर मौजूद हैं.
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
गुजरात को लगा पांचवा झटका, मनोहर आउट
गुजरात टाइटंस को पांचवां झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज अभिनव मनोहर 26 रन बनाकर खलील अहमद का दूसरा शिकार बने.
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
15 ओवर के बाद गुजरात ने बनाए 79 रन
15 ओवर के बाद गुजरात ने 79 रन बना लिए हैं. टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या 42 और अभिषेक मनोहर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
12 ओवर में गुजरात ने बनाए 59 रन
गुजरात की टीम 4 झटकों के बाद उभरते हुए नजर आ रही है. टीम ने 12 ओवर के बाद 59 रन बना लिए हैं. टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और अभिषेक मनोहर अभी क्रीज पर मौजूद हैं.
4:40 AM. 3 May 2311:10 PM. 2 May
8 ओवर के बाद गुजरात ने बनाए 35 रन
गुजरात और दिल्ली के बीच मुकाबला रोमांचक हो गया है. टीम ने 8 ओवर में 35 रन बनाए हैं. हालांकि टीम को चार बड़े झटके लग चुके हैं. अभी मैच किसी भी टीम की ओर मुड़ सकता है.
मुख्य बातें
GT vs DC Highlights: आईपीएल 2023 के 44वें मुकाबले में मंगलवार (2 मई) को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 5 रनों से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने गुजरात को 131 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में गुजरात की टीम सिर्फ 125 रन ही बना सकी और यह मुकाबला हार गई. दिल्ली के लिए इस मैच में जीत के हीरो अमन खान और ईशांत शर्मा बने. अमन ने इस मुकाबले में अर्धशतक लगाया वहीं ईशांत ने इस मैच के आखिरी ओवर में 12 रन बचा लिए और दिल्ली को महत्वपूर्ण 2 अंक दिलाए.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.