DC vs KKR Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर को 4 विकेट से दी मात

DC vs KKR, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 28वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 128 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली. जबकि अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, केकेआर की ओर से वरूण चक्रवती, अनुकुल रॉय और नितीश राणा ने 2-2 विकेट चटकाए. इसी के साथ दिल्ली ने इस सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा.

Live Updates
6:02 AM. 21 Apr 23 12:32 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: दिल्ली केकेआर को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को 4 विकेट से हराकर आखिरकार आईपीएल 2023 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 128 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसे दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. आखिर में दिल्ली को छह गेंदों में सात रन की जरूरत थी. अक्षर पटेल ने जीत दिला दी. अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, ललित यादव चार रन बनाकर नाबाद रहे.

5:56 AM. 21 Apr 23 12:26 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: दिल्ली का छठा विकेट गिरा

111 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को छठा विकेट गिरा. मनीष पांडे के बाद बैटिंग करने आए अमन हकिम बिना खाता खोले ही आउट हो गए. हकिम को नितीश राणा ने बोल्ड किया. दाएं हाथ के बल्ले से ललित यादव क्रीज पर आए.

5:56 AM. 21 Apr 23 12:26 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: दिल्ली का पांचवा विकेट गिरा, मनीष पांडे आउट

16वें ओवर में दिल्ली कैपिटल्स को पांचवा झटका लगा. मनीष पांडे 21 रन बनाकर अनुकुल रॉय की गेंद पर आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज अमन हकीम खान क्रीज पर आए.

5:56 AM. 21 Apr 23 12:26 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: दिल्ली का चौथा विकेट गिरा, वॉर्नर आउट

93 के स्कोर पर दिल्ली की टीम को चौथा झटका लगा. कप्तान डेविड वॉर्नर 41 गेंदों पर 57 रन बनाकर आउट हुए. 13.1 ओवर पर वॉर्नर को वरूण चक्रवती ने पवेलियन भेजा. बाएं हाथ के बल्लेबाज अक्षर पटेल क्रीज पर आए.

5:56 AM. 21 Apr 23 12:26 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: डेविड वॉर्नर ने जड़ा शानदार अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. वॉर्नर ने 33 गेंदों में 11 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया.

5:56 AM. 21 Apr 23 12:26 AM. 21 Apr

DC vs KKR Live: दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा

9वें ओवर की पहली ही गेंद पर अनुकुल रॉय ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया. फिलिप साल्ट 5 रन बनकार आउट हुए. दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे क्रीज पर आए.

मुख्य बातें

DC vs KKR, IPL 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के 28वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया है. दिल्ली में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली को 128 रनों का लक्ष्य दिया है. जवाब में दिल्ली की टीम ने 6 विकेट खोकर 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. दिल्ली के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने 57 रनों की पारी खेली. जबकि अक्षर ने 22 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं, केकेआर की ओर से वरूण चक्रवती, अनुकुल रॉय और नितीश राणा ने 2-2 विकेट चटकाए. इसी के साथ दिल्ली ने इस सीजन में पहली जीत का स्वाद चखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeet kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >