Sanju Samson: संजू सैमसन शनिवार को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने शानदार शतक को दोहरा नहीं सके, फिर भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ओपनर सैमसन ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे. हालांकि, जीटी के खिलाफ वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए. वह टूर्नामेंट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.
संजू सैमसन ने यह उपलब्धि 3,555 गेंदों में हासिल की. एबी डी विलियर्स (3,288 गेंदें) और डेविड वॉर्नर (3,554 गेंदें) के बाद, वह ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. भारतीयों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे तेज खिलाड़ी हैं. उन्होंने सुरेश रैना, केएल राहुल और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.
IPL में सबसे कम गेंद पर 5,000 रन
3288 – एबी डी विलियर्स
3554 – डेविड वॉर्नर
3555 – संजू सैमसन
3620 – सुरेश रैना
3688 – केएल राहुल
3691 – एमएस धोनी
आईपीएल में सैमसन ने नाम 5 शतक
संजू सैमसन ने अब तक 180 पारियों में 31.69 के औसत और 140.59 के स्ट्राइक रेट से 5008 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स – इन तीन फ्रेंचाइजी के लिए 185 मैच खेलकर यह मुकाम हासिल किया है. सैमसन 2026 आईपीएल में अब तक सीएसके के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 50.66 के औसत और 169.83 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं, जिनमें दो शानदार शतक शामिल हैं.
जीटी के खिलाफ 158 के स्कोर पर सिमटी सीएसके
मैच की बात करें तो, टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अकेले दम पर 74 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके ने रविवार को चेपॉक में जीटी के खिलाफ मैच में 158/7 का स्कोर खड़ा किया. गायकवाड़ के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. सीएसके को सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल करने के लिए 158 रनों का बचाव करना होगा. हालांकि जीटी के सामने यह लक्ष्य काफी छोटा होगा. जीटी के जीतने की संभावना ज्यादा है.
ये भी पढ़ें…
Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी
DC vs PBKS: 152 रन जड़ केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनें पहले इंडियन
