Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है. जानें वह कब तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं और उनकी फिटनेस को लेकर क्या कहा गया.

Lungi Ngidi: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने शनिवार को मैदान पर लगे चोट पर रविवार को चुप्पी तोड़ी और अपडेट जारी किया है. अरुण जेटली स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 मैच के दौरान उन्हें सिर और गर्दन में गंभीर चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां रात में ही उन्हें छुट्टी दे दी गई. एनगिडी के गंभीर चोट को देखते हुए मैदान पर मौजूद सभी दर्शक चिंतित हो गए थे और थोड़ी देर के लिए स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया था.

एनगिडी ने इंस्टाग्राम पर दिया अपडेट

यह घटना तब हुई जब एनगिडी कैच लेने के चक्कर में गेंद की दिशा का अंदाजा नहीं लगा पाए और गर्दन के बल बुरी तरह गिर पड़े. इसके बाद एनगिडी को दिल्ली के राजेंद्र नगर स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया और कुछ घंटों बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई. रविवार को एनगिडी ने एक अपडेट जारी कर सभी को उनके संदेशों के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सेहत ठीक है. एनगिडी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘संदेशों के लिए धन्यवाद, सब ठीक है.’

लुंगी एनगिडी की इंस्टाग्राम स्टोरी

प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने के प्रयास में गिरे एनगिडी

एनगिडी के चोट पर पूरी बात करें तो प्रियांश आर्य ने अक्षर की गेंद पर ड्राइव शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका टाइमिंग सही नहीं था. मिड-ऑफ पर खड़े तेज गेंदबाज ने पीछे हटकर गेंद को लपकने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी उंगली का सिरा भी गेंद को छू नहीं पाया. पीठ के बल गिरते ही उनका सिर बुरी तरह से जमीन से टकराया और उनकी गर्दन मुड़ गई. यह दृश्य बेहद भयावह था. फिजियो और डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे और खेल को कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए रोकना पड़ा.

रात में ही अस्पताल से दे दी गई छुट्टी

पांच मिनट तक स्थिर रहने के बाद, आखिरकार एनगिडी ने डॉक्टर की बात पर प्रतिक्रिया दी. पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग भी एनगिडी का हालचाल जानने के लिए मैदान में आए और तेज गेंदबाज के दक्षिण अफ्रीका के साथी खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर काफी चिंतित नजर आए. अंत में एनगिडी के गले में नेक ब्रेस लगाया गया और उन्हें एम्बुलेंस में मैदान से बाहर ले जाया गया. कुछ मिनट बाद, आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने 30 वर्षीय खिलाड़ी के स्वास्थ्य के बारे में अपडेट जारी किया, जिसमें बताया गया कि उन्हें सिरदर्द और गर्दन में दर्द की शिकायत थी. यह भी पुष्टि की गई कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

शनिवार को दिल्ली पुलिस ने एनगिडी को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया. दक्षिण अफ्रीकी स्टार को महज 11 मिनट में अस्पताल ले जाया गया.

ये भी पढ़ें…

RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में 

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >