LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में रविवार के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर बनाया. कोलकाता की टीम के लिए यह मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण रहा. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्दी विकेट गिरने के कारण टीम लगातार दबाव में बनी रही. रिंकू सिंह ने एक छोर संभाले रखा और अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. रिंकू सिंह ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 5 छक्के लगाए. रिंकू ने आखिरी ओवर में ही लगातार चार छक्के जड़े. गेंदबाजी में लखनऊ की ओर से मोहसिन खान सबसे सफल रहे. मोहसिन ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने कोलकाता के टॉप और मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. अब लखनऊ को यह मुकाबला जीतने के लिए 156 रन बनाने होंगे.
टॉस हारकर केकेआर ने की पहले बैटिंग
पॉइंट टेबल में सबसे नीचे की दो टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लखनऊ के एकाना स्टेडियम में रविवार का मुकाबला खेला जा रहा है. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. केकेआ टेबल में एक जीत के साथ सबसे नीचे है. वहीं, ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ की हालत भी कुछ ठीक नहीं है. लखनऊ 7 में से दो मैच जीतकर नौवें नंबर पर है. आज की रात दोनों टीमों के पास कुछ बड़ा करने का मौका है. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे फॉर्म के लिए परेशान होंगे.
आत्मविश्वास से भरे हुए हैं ऋषभ पंत
टॉस जीतकर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हम एक बार फिर विरोधी टीम पर दबाव बनाना चाहते हैं और एक बल्लेबाजी समूह के तौर पर अपनी चुनौतियों का हल खोजना चाहते हैं. टीम में सिर्फ एक बदलाव है: सिद्धार्थ की जगह लिंडे को शामिल किया गया है. हमें बस एकजुट रहना है, एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ना है, क्योंकि हम जानते हैं कि हम यहीं से इस सीजन का रुख बदल सकते हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि हम ऐसा कर दिखाएंगे. किसी भी तरह का आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी है और हम उस आत्मविश्वास को भी अपने साथ लेकर चलेंगे.
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग XI
एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्विजय सिंह राठी, मोहसिन खान.
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट : हिम्मत सिंह, अक्षत रघुवंशी, अब्दुल समद, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ.
पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे रहाणे
टॉस के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे. इस समय, आप जानते हैं, हमारे लिए यह देखना जरूरी है कि हम एक टीम के तौर पर कैसा खेल रहे हैं. मुझे लगा कि हमारी गेंदबाजी यूनिट अच्छा प्रदर्शन कर रही है और सब मिलकर अच्छा खेल रहे हैं. हमने पहले बल्लेबाजी इसलिए चुनी क्योंकि, आप जानते हैं, हम अपनी बल्लेबाजी यूनिट को पूरी आजादी देना चाहते थे ताकि वे खुलकर बल्लेबाजी कर सकें. पावरप्ले के उन अहम पलों में जीत हासिल करनी होती है. हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं. यह एक हफ्ते का ब्रेक था; खासकर टीम के नजरिए से वह जीत बहुत अहम थी.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें…
Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी
DC vs PBKS: 152 रन जड़ केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनें पहले इंडियन
