Sai Sudharsan: आईपीएल 2026 के 56वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 82 रनों से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में गुजरात के साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ साई सुदर्शन ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो लगातार तीन सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए. जिससे 12 पारियों के बाद इस सीज़न में उनके कुल रन 501 हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक-रेट 155.10 रहा। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में सुदर्शन चौथे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने लगातार तीन में 500 रनों का आंकड़ा पार किया है.
दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए सुदर्शन
वह क्रिस गेल (2011-13), शिखर धवन (2019-21), और विराट कोहली (2023-25) की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. केएल राहुल ने लगातार पांच सीजन (2018-22) तक ऐसा किया, जबकि डेविड वॉर्नर ने छह सीजन (2014-2020) तक ऐसा किया.
IPL सीजन में सबसे ज्यादा बार लगातार 500 प्लस रन
- 6 – डेविड वॉर्नर (2014, 2015, 2016, 2017, 2019, 2020)
- 5 – केएल राहुल (2018, 2019, 2020, 2021,2022) –
- 3 – क्रिस गेल (2011, 2012, 2013)
- 3 – शिखर धवन (2019, 2020, 2021)
- 3 – विराट कोहली (2023, 2024, 2025)
- 3 – साई सुदर्शन (2024, 2025, 2026)
साई सुदर्शन ने की क्रिस गेल की बराबरी
इस लिस्ट में साई सुदर्शन और क्रिस गेल को बाकी बल्लेबाजों से एक खास बात अलग बनाती है. सिर्फ ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार तीन सीजन में 500 से ज्यादा रन 140 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं. पिछले तीन सीजन में सुदर्शन का स्ट्राइक रेट 141.29, 156.17 और 155.10 का रहा है. ये आंकड़े साफ दिखाते हैं कि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज सिर्फ़ लगातार रन ही नहीं बना रहा, बल्कि बेहद आक्रामक अंदाज़ में भी खेल रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026: लखनऊ के खिलाफ मैच में नजर आ सकते हैं धोनी, अब तक एक भी मुकाबले नहीं खेले
