वैभव सूर्यवंशी को कोच विक्रम राठौर से मिले बैटिंग टिप्स, RR ने शेयर किया वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, कोच विक्रम राठौर से बैटिंग टिप्स लेते दिखाई दे रहे हैं. टीम ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

vaibhav suryavanshi: पिछले कुछ मुकाबलों से राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खामोश नजर आया है. हाल ही में टीम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बैटिंग कोच विक्रम राठौर से ‘गुरु मंत्र’ लेते दिखाई दे रहे हैं. तो चलिए इन कोच से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आप सबको बताते है.

वीडियों में क्या बातचीत हुई

दरअसल, गुरु-शिष्य का यह वीडियो प्रैक्टिस सेशन के दौरान का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव अपने बल्ले के साथ नेट्स के एक तरफ खड़े हैं. तभी कोच राठौर उनके पास पहुँचकर उनका बल्ला चेक करने लगते हैं. वैभव के हाव-भाव से ऐसा लग रहा है जैसे वह कुछ पूछना चाह रहे हों. वह कुछ देर रुककर पूछता हैं, ‘सर, आप किस बल्ले से खेलते थे-एसजी या एसएस. वैभव भी इन्हीं कंपनियों के बल्ला इस्तेमाल करता हैं, इसीलिए उन्होंने इनका नाम लिया। इसके बाद राठौर, वैभव को अपने करियर से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सुनाते हैं.

कोच ने क्या कहानी सुनाई

15 साल के उभरते खिलाड़ी के सवाल पर बैटिंग कोच विक्रम राठौर सिर्फ बल्ले का नाम ही नहीं बताते, बल्कि उससे जुड़ी पूरी कहानी शेयर करते हैं। वैभव से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह BAS के बल्ले से खेला करते थे। आगे बताया कि वह जालंधर के रहने वाले हैं, जहां BAS के बल्ले तैयार होते थे। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उनके घर के पास ही फैक्ट्री थी और वह खुद वहां जाकर अपना बल्ला बनवाते थे।

विक्रम राठौर का इंटरनेशनल करियर

विक्रम राठौर ने 90 के दशक में भारत के लिए क्रिकेट खेलते थे. हालांकि, उनका इंटरनेशनल करियर सिर्फ एक साल का रहा, जिसमें उन्होंने 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले. अप्रैल 1996 से फरवरी 1997 तक खेले गए उन 13 इंटरनेशनल मुकाबलों में  राठौर ने 324 रन बनाए थे.

दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग

RR ने IPL 2025 से पहले विक्रम राठौर को अपना बल्लेबाजी कोच बनाया था. यह उनका इस फ्रेंचाइजी के साथ दूसरा सीजन है और उतना ही समय वैभव सूर्यवंशी का भी राजस्थान फ्रेंचाइजी के साथ बीता है. इस दौरान साथ में बिताए गए पलों के चलते विक्रम राठौर और वैभव सूर्यवंशी के बीच शानदार बॉन्डिंग बन गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

Ritu Raj is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >