RCB vs MI, IPL 2023: आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से रौंदा, कोहली की विराट पारी

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore; रविवार दो अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के साथ तिलक वर्मा के नाबाद 84 रनों की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये. जवाब में आरसीबी ने सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के अर्धशतक के दम पर 16.2 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. विराट कोहली ने 82 और डुप्लेसिस ने 73 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

Live Updates
5:16 AM. 3 Apr 23 11:46 PM. 2 Apr

आरसीबी ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने रविवार को यहां मुंबई इंडियन को आठ विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की. मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सात विकेट पर 171 रन बनाये. इसके जवाब में आरसीबी ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर जीत दर्ज की. विराट कोहली ने 82 और फाफ डुप्लेसिस ने 73 रनों की पारी खेली.

5:16 AM. 3 Apr 23 11:46 PM. 2 Apr

आरसीबी को लगा दूसरा झटका, दिनेश कार्तिक आउट

15 ओवर में आरसीबी को दूसरा झटका लगा. फाफ डुप्लेसी के 73 रन पर आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक शून्य पर आउट हो गए.

4:10 AM. 3 Apr 23 10:40 PM. 2 Apr

फाफ के बाद विराट ने जड़ा अर्धशतक

आरसीबी की ओर से फाफ डु प्लेसिस के बाद दिग��गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अर्धशतक लगा दिया है. विराट ने 34 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है.

4:10 AM. 3 Apr 23 10:40 PM. 2 Apr

100 के पार पहुंची आरसीबी

मुंबई के खिलाफ आरसीबी शानदार बल्लेबाजी कर रही है. टीम के कप्तान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग कर रहे हैं. टीम ने 11वें ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

4:10 AM. 3 Apr 23 10:40 PM. 2 Apr

कप्तान फाफ ने जड़ा अर्धशतक

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस मुकाबले में उन्होंने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा दिया है. वहीं उनका साथ विराट कोहली दे रहे हैं.

4:10 AM. 3 Apr 23 10:40 PM. 2 Apr

50 के पार आरसीबी, विराट और फाफ क्रीज पर

आरसीबी तेजी से रन बना रही है. टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम बिना किसी विकेट के नुकसान पर 6 ओवर में 53 रन बना लिए हैं.

मुख्य बातें

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore; रविवार दो अप्रैल को डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने खराब शुरुआत के साथ तिलक वर्मा के नाबाद 84 रनों की मदद से सात विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाये. जवाब में आरसीबी ने सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस के अर्धशतक के दम पर 16.2 ओवर में यह मुकाबला जीत लिया. विराट कोहली ने 82 और डुप्लेसिस ने 73 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amleshnandan sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >