PBKS vs LSG: लखनऊ ने पंजाब किंग्स को 50 रनों से हराया, मार्कस स्टोइनिस ने खेली 72 रनों की पारी

IPL 2023 PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहली में होम टीम पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया. लखनऊ ने 20 ओवर में 257 रन बनाये. यह आईपीएल के सभी सीजन का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले 2013 में आरसीबी ने 263 रन बनाये थे. लखनऊ की ओर से काईल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़‍ा. स्टोयनिस ने 72 रनों की पारी खेली. जवाब में खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब ने 207 रन बना लिये. लखनऊ की ओर से यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट चटकाये. इस जीत के लिए लखनऊ तालिका में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

Live Updates
12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ ने पंजाब को 50 रनों से हराया

काईल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिय की शानदार अर्धशतकीय पारी और बाद में यश दयाल के चार और नवीन उल हक के तीन विकेट से लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को उसके होम ग्राउंड पर 50 रनों से हरा दिया है. लखनऊ ने इस मुकाबले में एक बड़ा कीर्तिमान भी बनाया. टीम ने 20 ओवर में 257 रन बनाये जो इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर है. पूरे आईपीए सीजन का यह दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है, उसने 2013 में 263 रन बनाये थे. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फिर 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम को शुरुआती झटके लगे. हालांकि बल्लेबाजों ने काफी प्रयास किया और टीम के स्कोर को 20 ओवर में नो विकेट के नुकसान पर 207 रनों तक पहुंचाया.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब के हाथ से निकला मैच

आखिरी ओवरों में पंजाब को दे झटके लगे हैं. पंजाब को आखिरी ओवर में जीत के लिए 59 रनों की जरूरत है. पंजाब के बल्लेबाज अब जीत के अंतर को ही कम कर सकते हैं. लखनऊ यह मुकबला जीत चुका है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब को सातवां झटका, जितेश शर्मा आउट

जितेश शर्मा ने एक-दो बड़ा शॉट जरूर खेला लेकिन 10 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हो गये. पंजाब को सातवं झटका लगा है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

सैम कुरेन आउट, पंजाब को छठा झटका

सैम कुरेन के रूप में पंजाब को छठा झटका लगा है. सैम कुरेन 11 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुए.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

मैच लगभग लखनऊ के पाले में 

मैच लखनऊ के पाले में आ गया है. पंजाब ने 17 ओवर में 178 रन बनाये हैं. अब पंजाब को तीन ओवर में 70 रनों की जरूरत है. यह एक असंभव काम है. ऐसे में लखनऊ लगभग यह मुकाबला जीत चुका है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लियाम लिविंगस्टोन आउट, पंजाब को पांचवां झटका

पंजाब को पांचवां झटका लगा है. लियाम लिविंगस्टोन आउट हो गये हैं. लिविंगस्टोन 23 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने जीतेश शर्मा क्रीज पर आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब को चौथा झटका, अथर्व तायडे आउट

अथर्व तायडे के रूप में पंजाब को चौथा झटका लगा है. अथर्व 36 गेंद पर 66 रन बनाकर आउट हुए हैं. रवि बिश्नोई ने अपनी ही गेंद पर उनका बेहतरीन कैच पकड़ा. अथर्व की जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर सैम कुरेन आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

सिकंदर रजा आउट, पंजाब को तीसरा झटका

सिकंदर रजा आउट हो गये हैं. पंजाब को तीसरा झटका लगा है. इतने बड़े स्कोर के आगे बल्लेबाजों के पास हिट करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. बड़े शॉट लगाये के प्रयास में बल्लेबाज आउट हो रहे हैं. एक छोर पर अर्धशतक जड़कर अथर्व तायडे जमे हुए हैं. नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर लियाम लिविंगस्टोन आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब को लगा दूसरा झटका, प्रभसिमरन सिंह आउट

प्रभसिमरन सिंह नौ रन बनाकर आउट हो गये हैं. पंजाब को दूसरा झटका लगा है. प्रभसिमरन 13 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुए हैं. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर सिकंदर रजा आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

शिखर धवन आउट, पंजाब को पहला झटका

शिखर धवन बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. धवन को पहले ही ओवर में मार्कस स्टायनिस ने क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया. धवन के रूप में पंजाब को बहुत बड़ा झटका लगा है. एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब इस विकेट से दबाव में होगी.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ ने पंजाब किंग्स को दिया 258 रनों का लक्ष्य

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहाली स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है. लखनऊ ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 257 रन बना लिये हैं. यह आईपीएल में अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अगर आज पंजाब 258 रन बनाकर यह मुकाबला जीत जाता है तो यह रिकॉर्ड पंजाब के नाम हो जायेगा. टी20 के इतिहास में मोहाली स्टेडियम का भी यह सबसे बड़ा स्कोर है. स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72, काइल मायर्स ने 24 गेंद में 54, आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ को पांचवां झटका, निकोलस पूरन आउट

लखनऊ को आखिरी ओवर में पांचवां झटका लगा है. निकोलस पूरन 45 रन बनाकर आउट हो गये हैं. निकोलस पूरन 19 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ को चौथा झटका, स्टोयनिस 73 रन बनाकर आउट

लखनऊ को 19वें ओवर में चौथा झटका लगा है. मार्कस स्टोयनिस बेहतरीन 73 रन बनाकर आउट हो गये हैं. उन्होंने 40 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली. सैम कुरेन की गेंद पर जीतेश शर्मा ने स्टोयनिस का कैच लपका. नये बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर दीपक हुड्डा आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ का स्कोर 200 के पार

लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. अब भी टीम को तीन ओवर और खेलना है. लखनऊ के बल्लेबाज आज एक दूसरे ही मूड में दिख रहे हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

स्टोयनिस ने जड़ा अर्धशतक 

मार्कस स्टोयनिस ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 30 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. स्टोयनिस 33 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

15 ओवर में लखनऊ ने बनाये 184 रन

लखनऊ ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिये हैं. आज लखनऊ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही है. उम्मीद है आज आईपीएल की एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर बनेगा.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ को तीसरा झटका, आयुष बदोनी आउट

लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरा झटका लगा है. आयुष बदोनी 43 रन बनाकर आउट हो गये हैं. लियाम लिविंगस्टोन की गेंद पर राहुल चाहर ने बदोनी का कैच लपका. नये बल्लेबाज के तौर पर निकोलस पूरन क्रीज पर आये हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ का स्कोर 150 के पार

13 ओवर में लखनऊ का स्कोर 150 के पार हो गया है. इस बीच लखनऊ को दो विकेट का नुकसान हुआ है. केएल राहुल और काईल मेयर्स आउट हो गये हैं. आयुष बदोनी और मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर जमे हुए हैं. दोनों के बीच 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ का स्कोर 100 के पार

लखनऊ के बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं. दो विकेट गिरने के बाद भी लखनऊ का रन रेट कम नहीं हुआ है. आठ ओवर में ही लखनऊ ने 100 का स्कोर पार कर लिया है. केएल राहुल और काईल मेयर्स आउट हो गये हैं. क्रीज पर मार्कस स्टोयनिस और आयुष बदोनी क्रीज पर मौजूद हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ को दूसरा झटका, मेयर्स आउट

काईल मेयर्स तूफानी अर्धशतक जड़कर आउट हो गये हैं. पावर प्ले में लखनऊ ने 74 रन बना लिये हैं. मेयर्स 24 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हो गये. कैगिसो रबाडा की गेंद पर शिखर धवन ने मेयर्स का कैच लपका.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ को पहला झटका, केएल राहुल आउट

केएल राहुल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. राहुल केवल 12 रन बनाकर आउट हो गये. कैगिसो रबाडा ने शानदार वापसी की है और लखनऊ को एक बड़ा झटका दिया है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू, केएल राहुल काईल मेयर्स क्रीज पर 

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. केएल राहुल और काईल मेयर्स सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. पंजाब की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत गुरनूर बरार कर रहे हैं.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन 

अथर्व तायडे, शिखर धवन (कप्तान), सिकंदर रजा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

शिखर धवन की वापसी से पंजाब मजबूत

पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन आज के मुकाबले के लिए लौट आये हैं. धवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. शिखर के वापस लौटने से पंजाब की टीम काफी मजबूत महसूस कर रही होगी. पिछले कुछ मैचों सैम कुरेन ने टीम की कप्तानी की थी. आज के मैच में कैगिसो रबाडा की भी वापसी हुई है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. केएल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करेगी. मोहाली में एक पारी का औसत स्कोर 165-175 के बीच है. ऐसे में लखनऊ इस आंकड़े को जरूर पार करना चाहेगी. आईपीएल के मौजूदा सीजन में 200 का आंकड़ा भी कई बार सुरक्षित साबित नहीं हुआ है.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित XI

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर/क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, रवि बिश्नोई, आवेश खान

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब किंग्स की संभावित XI

अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, मार्क वुड, क्विंटन डी कॉक, कृष्णप्पा गौतम, स्वप्निल सिंह, यश ठाकुर, डेनियल सैम्स, रोमारियो शेफर्ड, अर्पित गुलेरिया, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा.

12:18 AM. 29 Apr 23 12:18 AM. 29 Apr

पंजाब किंग्स स्क्वाड

अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, मोहित राठी, शिखर धवन, शिवम सिंह, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, विध्वथ कावेरप्पा, गुरनूर बरार.

6:41 PM. 28 Apr 23 6:41 PM. 28 Apr

पंजाब और लखनऊ के बीच मुकाबला आज

पंजाब के मोहाली में आज पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला होने वाला है. पंजाब अपनी पिछली जीत से जहां उत्साहित है, वहीं पिछले मुकाबले में हार के बाद लखनऊ की टीम दबाव में होगी. अंक तालिका की बात करें तो अब तक चार जीत के साथ लखनऊ की टीम जहां चौथे नंबर पर है, वहीं पंजाब भी चार मुकाबले जीतकर छठे नंबर पर है. नेट रन रेट में पंजाब पिछड़ रही है. पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन के खेलने पर आज भी सस्पेंस बरकरार है.

मुख्य बातें

IPL 2023 PBKS vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मोहली में होम टीम पंजाब किंग्स को 50 रन से हरा दिया है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का सर्वोच्च स्कोर बनाया. लखनऊ ने 20 ओवर में 257 रन बनाये. यह आईपीएल के सभी सीजन का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है. इससे पहले 2013 में आरसीबी ने 263 रन बनाये थे. लखनऊ की ओर से काईल मेयर्स और मार्कस स्टोयनिस ने धमाकेदार अर्धशतक जड़‍ा. स्टोयनिस ने 72 रनों की पारी खेली. जवाब में खराब शुरुआत के बावजूद पंजाब ने 207 रन बना लिये. लखनऊ की ओर से यश ठाकुर ने चार और नवीन उल हक ने तीन विकेट चटकाये. इस जीत के लिए लखनऊ तालिका में 5 जीत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >