MI vs SRH: IPL 2026 सीजन में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस (MI) के लिए यह थोड़ी राहत की खबर होगी कि अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा अगले मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से अच्छी तरह उबर रहे हैं और 29 अप्रैल को होने वाले एसआरएच बनाम एमआई मैच में खेल सकते हैं. 38 वर्षीय रोहित को यह चोट 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी. इसके बाद से वह अब तक एमआई के प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं.
टीम को खूब खली हिटमैन की कमी
रोहित की गैरमौजूदगी से एमआई की बल्लेबाजी में खालीपन आ गया है. वह पहले ही तीन मैच मिस कर चुके हैं, जनमें पीबीकेएस, जीटी और सीएसके के खिलाफ मुकाबले शामिल हैं. एमआई प्रबंधन को उम्मीद है कि रोहित एसआरएच के खिलाफ मैच खेलेंगे. क्रिकबज को एक सूत्र ने बताया, ‘रोहित पूरी तरह फिट होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.’ जिन मैचों में वह अनुपस्थित रहे हैं, उनमें मुंबई की बल्लेबाजी को काफी नुकसान हुआ है. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में युवा सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार को शामिल किया है, जिन्होंने अब तक सिर्फ 2 रन बनाए हैं.
दानिश मालेवाल को टीम में शामिल करने पर उठे सवाल
दरअसल, प्रबंधन ने मालेवाल के रूप में एक ऐसे बल्लेबाज को मौका देने का निर्णय लिया है, जिसे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी कोई अनुभव नहीं है, जो काफी हैरान करने वाला है. रोहित शर्मा ने सीजन की अच्छी शुरुआत की है, जहां उन्होंने 4 मैचों में 137 रन बनाए और कुछ समय के लिए ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लिया. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों के बल्ले से नाकाम रहने के कारण रोहित शर्मा की मौजूदगी भी अहम होगी. कुछ ही दिन पहले, खराब बल्लेबाजी के चलते एमआई को 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.
एमआई से 7 में से केवल दो मैच जीते
सात मैचों के बाद, एमआई ने केवल दो मैच जीते हैं, जिससे आईपीएल 2026 प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की करना बेहद मुश्किल हो गया है. हालांकि, समस्या सिर्फ रोहित की गैरमौजूदगी की वजह से नहीं है, बल्कि कई अन्य कारणों का भी इसमें योगदान है. आईपीएल 2026 की नीलामी में कुछ गलत फैसलों और कुछ खराब चयन ने एमआई को जीत से दूर रखा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी और व्यक्तिगत फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय रही है और जल्द ही एक ऐसा तरीका निकालने की जरूरत है जिससे टीम को वापस पटरी पर लाया जा सके.
ये भी पढ़ें…
RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में
RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज
