DC vs PBKS: केएल राहुल के 152 रनों के दम पर DC ने PBKS को दिया 265 रनों का टारगेट

DC vs PBKS: केएल राहुल (नाबाद 152) की शतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ दो विकेट पर 264 रन बना डाले. यह आईपीएल में कैपिटल्स का यह सबसे बड़ा स्कोर है. राहुल ने 67 गेंदों की नाबाद पारी में 16 चौके और नौ छक्के लगाने के साथ दूसरे विकेट के लिए नीतीश राणा (44 गेंदों में 91 रन) के साथ 220 रन की साझेदारी की. पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बर्टलेट ने एक-एक विकेट लिए.

DC vs PBKS: आईपीएल 2026 अपने रोमांचक चरम पर है. शनिवार को एक रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स की दमदार बल्लेबाजी देखने को मिली. केएल राहुल ने 152 रन जड़ दिए और नीतीश राणा के साथ 220 रनों की पार्टनरशिप की. इसी के दम पर डीसी ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 265 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट दिया है. दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 67 गेंदों में नाबाद 152 रन डाले. उनकी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 226.87 का रहा. केएल राहुल को नीतीश राणा का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 44 गेंदों में 91 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 264/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली का धमाल

IPL 2026 सीजन में अब तक अपराजित रही पंजाब किंग्स का मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से उसके होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. दिन के मैच में दिल्ली का इरादा पहले बैटिंग करते हुए एक बड़ा स्कोर करने का था और राहुल राणा के दम पर ऐसा हुआ भी. पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट में अब तक एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है. वह टेबल में भी टॉप पर है. श्रेयस अय्यर की शानदार कप्तानी में टीम लगातार जीत रही है. वहीं, दिल्ली 6 में से 3 मैच जीतकर टेबल में छठे नंबर पर है.

गर्मी की वजह से दिल्ली ने चुनी बैटिंग

टॉस जीतने के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा, ‘हम पहले बैटिंग करेंगे. पिच थोड़ी सूखी लग रही है और जाहिर है यह एक दिन का मैच है और आप जानते हैं कि गर्मी भी काफी है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाने और फिर उसे डिफेंड करने के बारे में सोच रहे हैं. देखने से लगता है कि बाद में पिच थोड़ी धीमी हो जाएगी, और बॉलर्स को भी थोड़ी मदद मिल सकती है. इसलिए हम पहले एक अच्छा टोटल बनाना चाहते हैं और बॉलर्स को पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने का मौका देना चाहते हैं. हम खुद पर फोकस करना चाहते हैं.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

श्रेयस ने कहा – गेंदबाजी करने में मजा आता है

टॉस के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, ‘इस पल में रहना जरूरी है, आप माहौल को ऐसा ही रखना चाहते हैं. मुझे पर्सनली लगता है कि आपको बस और ज्यादा मेहनत से ट्रेनिंग करते रहना चाहिए और हर बार बेहतर होते रहना चाहिए, पिछली परफॉर्मेंस से बेहतर. यही बात मैं अपने टीममेट्स से भी कहता रहता हूं. हमें ड्रेसिंग रूम में अच्छी आदतें डालनी चाहिए और उस कल्चर को बनाए रखना चाहिए जिसे हम अब तक बना रहे हैं. भगवान की कृपा से, यह बहुत अच्छा चल रहा है. हमें बस गेम को एन्जॉय करते रहना है और एक-दूसरे के साथ मजे करने हैं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग XI

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें…

RCB vs GT: Sai Sudharsan ने जड़े 58 गेंद पर 100 रन, क्रिस गेल की लिस्ट में 

RCB vs GT: 81 रन पर आउट होते ही गुस्से से लाल हुए Virat Kohli, खुद से थे नाराज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >