CSK के खिलाफ मैच के लिए KKR का बड़ा फैसला, महिलाओं के सम्मान में करेगी यह पहल

IPL 2025 CSK vs KKR Shahoshi Rani Initiative to continue: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस अहम मैच में अपनी शोहोशी रानी पहल को जारी रखने का फैसला किया है. केकेआर की सामाजिक सरोकार और आम जिंदगी की नायिकाओं को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता के तहत यह पहल आईपीएल 2025 सीजन में भी जारी रहेगी.

IPL 2025 CSK vs KKR: आईपीएल 2025 के बेहद अहम मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार 7 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उतरेगी. इस मैच में केकेआर की प्लेऑफ की उम्मीदें दांव पर होंगी. केकेआर फिलहाल 11 मैचों में 5 जीत के साथ छठवें स्थान पर है, अगर उसे प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इस अहम मैच में अपनी शोहोशी रानी पहल को जारी रखने का फैसला किया है. केकेआर की सामाजिक सरोकार और आम जिंदगी की नायिकाओं को सम्मानित करने की प्रतिबद्धता के तहत यह पहल आईपीएल 2025 सीजन में भी जारी रहेगी. यह अनोखी पहल उन महिलाओं को सम्मानित करती है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अद्भुत साहस, हिम्मत और दृढ़ संकल्प दिखाया है.

7 मई को ईडन गार्डन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ होने वाले मुकाबले में KKR की यह पहल खास तरीके से पेश की जाएगी. KKR की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के तहत 40 शाहोशी रानियों को टीम की प्रैक्टिस सेशन में आमंत्रित किया गया है, जहां वे खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से मिलेंगी और टीम की सह-मालिक जूही चावला के साथ भी वक्त बिताएंगी.

इस मुहिम को और व्यापक बनाने के लिए KKR की प्रैक्टिस जर्सी पर ‘शाहोशी रानी’ का लोगो प्रमुखता से दिखेगा. इसके साथ ही हर खिलाड़ी और स्टाफ के पीछे एक-एक शाहोशी रानी का नाम लिखा होगा, जो उनके प्रति सम्मान का प्रतीक होगा. टीम इस इवेंट के खास पलों को रिकॉर्ड भी करेगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करेगी, ताकि इन महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाया जा सके.

जूही चावला ने इस पहल पर कहा, “शाहोशी रानी केवल एक अभियान नहीं, बल्कि असली हिम्मत का उत्सव है. ये महिलाएं हमारे लिए प्रेरणा हैं और हम उन्हें अपने मंच पर जगह देकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं.” यह पहल KKR की कई सामुदायिक पहलों में से एक है, जो खेल के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और प्रेरणादायक आवाज़ों को सामने लाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

हार-जीत के बाद हार्दिक पांड्या एंड टीम और आशीष नेहरा पर जुर्माना, BCCI ने इस वजह से दिया दंड

‘भारत की ढाल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा बयान, दुनिया को बताई देश की शक्ति

एक ही मैच में विराट कोहली चौथे स्थान पर खिसके, गुजरात के बल्लेबाज हाथ धोकर पड़े पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >