IPL 2024, DC vs KKR: केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से रौंदा, नारायण ने की छक्कों की बौछार

IPL 2024, DC vs KKR: सुनील नारायण के बल्ले से छक्कों की बौछार के और युवा अंगकृष रघुवंशी के डेब्यू मैच में जमाए अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को बुधवार को 106 रन से हरा दिया और आईपीएल 2024 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर रिकॉर्ड 272 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 17.2 ओवर में केवल 166 रन पर सिमट गई.

दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने जमाया अर्धशतक

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स ने अर्धशतक जमाया. ऋषभ पंत ने 25 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए. जबकि ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से कुल 54 रन बनाए. ओपनर डेविड वॉर्नर ने 18 और पृथ्वी शॉ ने 10 रन की पारी खेली.

नारायण ने की तूफानी पारी

अपना आक्रामक फॉर्म जारी रखते हुए नारायण ने दिल्ली के सभी गेंदबाजों की धुनाई की. उन्होंने 39 गेंद में सात छक्कों और सात चौकों की मदद से 85 रन बनाये. दिल्ली ने उन्हें 53 के स्कोर पर जीवनदान दिया जो महंगा साबित हुआ और नारायण ने टी20 क्रिकेट में अपना सर्वोच्च स्कोर बना डाला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ अपने पहले आईपीएल मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलने के बाद रघुवंशी ने 27 गेंद में 54 रन बनाये. नारायण और रघुवंशी ने 48 गेंद में 104 रन की साझेदारी की. आंद्रे रसेल ने 19 गेंद में 41 और रिंकू सिंह ने आठ गेंद में 26 रन बनाये. केकेआर के बल्लेबाजों ने 18 छक्के और 28 चौके जड़े.

केकेआर ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. दिल्ली के खिलाफ केकेआर ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 272 रन का स्कोर बनाया. हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद के रिकॉर्ड नहीं टूटा. हैदराबाद मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 277 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >