रॉबिन मिंज सहित झारखंड के ये खिलाड़ी बने करोड़पति, आईपीएल नीलामी में पैसों की बरसात, देखें पूरी सूची

झारखंड गुमला के रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर गुजरात टाइटंस ने जमकर पैसे लुटाए. गुजरात ने रॉबिन को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा. रॉबिन मिंज के पिता पूर्व आर्मी मैन हैं और फिलहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गार्ड का काम करते हैं.

आईपीएल 2024 के लिए दुबई में हुई नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर फ्रेंचाइजियों ने पैसे लुटाए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को खरीदा, तो सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड 20 करोड़ 50 लाख रुपये में पैट कमिंस को अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल की नीलामी में झारखंड के खिलाड़ियों का भी दबदबा रहा. जिसमें गुमला के रहने वाले रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. जबकि कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने रिकॉर्ड 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा.

आईपीएल नीलामी में चमके कुशाग्र

कुमार कुशाग्र को झारखंड का दूसरा एमएस धोनी कहा जाता है. कुशाग्र भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिकॉर्ड 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा. कुशाग्र झारखंड बोकारो के रहने वाले हैं. बोकारो के ही रहने वाले ऑलराउंडर सुमित कुमार को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा.

गुमला के रॉबिन मिंज पर गुजरात टाइटंस ने पैसे लुटाए

झारखंड गुमला के रहने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज पर गुजरात टाइटंस ने जमकर पैसे लुटाए. गुजरात ने रॉबिन को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा. रॉबिन मिंज के पिता पूर्व आर्मी मैन हैं और फिलहाल बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में गार्ड का काम करते हैं.

सुशांत मिश्र को गुजरात टाइटंस ने खरीदा

रांची के रहने वाले सुशांत मिश्र को भी गुजरात टाइटंस ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा. सुशांत मिश्र अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

Gujarat Titans

Robin Minz (Wicket-Keeper)- 3,60,00,000

Sushant Mishra (Bowler)- 2,20,00,000

Delhi Capitals

Kumar Kushagra (Wicket-Keeper) – 7,20,00,000

Sumit Kumar (All-Rounder) – 1,00,00,000

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >