संजय मांजरेकर की टॉप 10 बैट्समैन लिस्ट में कोहली नहीं, फैंस ने सुनाई खरी खोटी, देखें किनको मिली जगह

IPL 2025: आईपीएल 2025 में जहां मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश हो रही है, वहीं दिग्गज बल्लेबाजों का फ्लॉप शो चर्चा में है. विराट कोहली को छोड़ दें तो धोनी और रोहित शर्मा जैसे सितारे अब फॉर्म के लिए जूझते दिख रहे हैं. इसी बीच संजय मांजरेकर ने टूर्नामेंट के अब तक के प्रदर्शन के आधार पर टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट जारी की है. सबसे हैरानी की बात यह रही कि शानदार आंकड़ों के बावजूद विराट कोहली को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली.

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 अपने पूरे जोरों पर है, लेकिन इस बार पिच पर बल्ले से कम और सोशल मीडिया पर बहस ज्यादा हो रही है. वजह है स्टार बल्लेबाजों का न चलना. एक समय पर धोनी, विराट और रोहित शर्मा की इस फॉर्मेट में तूती बोलती थी, लेकिन अब कोहली को छोड़कर दोनों ही बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं.  यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने अपनी टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट जारी की है. उन्होंने इसे टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया है. इस सूची में विस्फोटक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि विराट कोहली (Virat Kohli) का नाम इसमें नहीं है. Sanjay Manjrekar Top 10 Batsman list.

सिर्फ स्ट्राइक रेट पर टिकी लिस्ट?

संजय मांजरेकर ने यह लिस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स ‘X’ पर शेयर की, जिसमें उन्होंने आक्रामक अंदाज में खेलने वाले बल्लेबाजों को चुना. निकोलस पूरन इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जो फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर भी हैं. उनके अलावा श्रेयस अय्यर, ट्रेविस हेड, नितीश राणा, मिचेल मार्श, इशान किशन, फिल साल्ट, शेरफेन रदरफोर्ड, रजत पाटीदार और अनिकेत वर्मा जैसे नाम शामिल हैं. 

पूरन और मार्श ने कोलकाता के खिलाफ रनों का रेला ही लगा दिया, दोनों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ का स्कोर 238 रन तक पहुंचा दिया. इसके अलावा ट्रेविस हेड और ईशान किशन ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन पहले मैच के बाद वे भी नहीं चले. फिल सॉल्ट, अनिकेत वर्मा और रजत पाटीदार ने भी अच्छा खेल दिखाया है. 

कोहली का मौजूदा प्रदर्शन भी शानदार

इन सभी बल्लेबाजों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लेकिन विराट कोहली का नाम न होना चौंका गया है. कोहली आईपीएल के सबसे अनुभवी और सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं. अभी पिछले मैच में ही उन्होंने मुंबई के खिलाफ 42 गेंद पर 67 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे.  आईपीएल 2025 में विराट कोहली का फॉर्म कमाल का रहा है. उन्होंने अब तक 4 मैचों में 54.66 की औसत से 164 रन बनाए हैं, जिसमें दो शानदार अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इस सीजन में 67 रन रहा है. करियर की बात करें तो कोहली ने 256 आईपीएल मैचों में 8168 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 57 अर्धशतक शामिल हैं.

फैंस बोले; सिर्फ चौके-छक्कों से नहीं बनती पहचान

संजय मांजरेकर की इस लिस्ट पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कई फैंस ने कहा कि “कोहली की बल्लेबाजी में आक्रामकता नहीं, बल्कि क्लास है.” कुछ लोगों ने मांजरेकर की क्रिकेट समझ पर ही सवाल उठा दिया है. अब देखना होगा कि इस बहस का अंत कहां होता है, मैदान पर कोहली के बल्ले से या मांजरेकर के अगले बयान से. फिलहाल आप लोगों के रिएक्शन देखिए-

M C Mary Kom: 20 साल बाद तलाक की राह पर मैरी कॉम! सामने आई ये बड़ी वजह

अजूबा! एक ही गेंद पर छक्का लगा और विकेट भी गिरा, धोनी की CSK टीम में ये भी हो गया

22 मैचों के बाद धुरंधरों का हाल, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली तो CSK, MI, SRH बेहाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >