SRH vs RCB Dream 11: हैदराबाद और आरसीबी के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे मालामाल, यहां देखिए ड्रीम11 की बेस्ट टीम

आईपीएल के 65वें मुकाबले में (17 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस धमाकेदार मुकाबले से पहले यहां जानिए क्या हो सकती है ड्रीम11 की बेस्ट टीम.

आईपीएल के 65वें मुकाबले में (18 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर हैदराबाद की टीम को पिछले मुकाबले में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं आरसीबी ने पिछले मुकाबले राजस्थान को हराया था. दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर होगी. वहीं इस मैच से पहले यहां जानिए क्या हो सकती है ड्रीम11 की बेस्ट टीम.

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद की राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिन गेंदबाजों को भी खूब फायदा मिलता है. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव?

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2023 का 65वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

हैदराबाद और दिल्ली की बेस्ट ड्रीम11 टीम

कप्तान : विराट कोहली  

उप-कप्तान : फाफ डु प्लेसिस

विकेटकीपर : हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज:  महिपाल लोमरोर, राहुल त्रिपाठी, विवरांत शर्मा, विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस  

गेंदबाज : मोहम्मद सिराज , हर्षल पटेल, टी नटराजन

ऑलराउंडर : माइकल ब्रेसवेल, ऐडन मार्करम

हैदराबाद और आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद : विवरंत शर्मा, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्को जानसन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, एडेन मार्करम (कप्तान), अब्दुल समद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रावत, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, माइकल ब्रेसवेल

Also Read: MS Dhoni ने बोला ‘झूठ’!, Kevin Pietersen ने वीडियो शेयर कर दिया सबूत, जानें पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Saurav kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >